Rajasthan News: काग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर राजस्थान एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखाड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। राजस्थान से पहली बार इस पद पर किसी दलित कांग्रेस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली है।

जाखड़ कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। जाखड़ छात्र राजनीति में रहते हुए राजस्थान विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे। जाखड़ ने राजस्थान के छात्र आंदोलन, संगठन विस्तार और कैंपस मुद्दों को मुखरता से उठाने के कारण संगठन में अपनी पहचान बनाई। राजस्थान विवि में कैंपस में आरएसएस के एक मुद्दे को उठाने के दौरान जाखड़ को 17 दिन जेल में भी रहना पड़ा था।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जाखड़ को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है। नेताओं ने कहा है कि यह नियुक्ति देशभर के संघर्षशील, जागरूक और परिवर्तन की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों की उम्मीदों का सम्मान है। पूरा भरोसा है कि जाखड़ के नेतृत्व में एनाएसयूआई नए आयाम स्थापित करेगी और विद्यार्थियों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार के मुद्दे को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।
देश में छात्र शक्ति संगठित होकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुंलद करेगी। पहले सौंपी गई थी प्रदेश की जिम्मेदारी जाखड़ ने एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने पर 2018 में बागी होकर राजस्थान विवि में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में संगठन में वापसी कर मजबूती से पार्टी काम में जुट गए। इसी वजह से उन्हें पहले प्रदेशाध्यक्ष और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
हाल ही में जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई राजस्थान ने एपिस्टीन फाइल्स के विरोध में आवाज उठाई थी। राजस्थान के राजनीतिक हलकों में इस फैसले को संगठनात्मक संतुलन और युवा प्रतिनिधित्व के नजरिए से देखा जा रहा है, क्योंकि एनएसयूआई अध्यक्ष के लिए आवेदकों से खुद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात कर संवाद किया था।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: खाद वितरण संकट से लेकर सीवरेज प्लांट तक मुद्दों पर बहस, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
- बिहार राज्यसभा चुनाव, 5 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, मृत्युंजय तिवारी ने विपक्षी एकजुटता पर भरा दम
- ‘हमने रखी नींव, पीएम मोदी ले रहे श्रेय’; फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने की UPI की तारीफ तो भड़की कांग्रेस
- कहां से आया इतना कैश? 16 लाख रुपए से अधिक के साथ धराया एक युवक, जानिए शातिर को खाकी ने कैसे दबोचा…
- ‘परिवार के साथ समय बिताना मेरा संवैधानिक अधिकार…’, हेमंत कटारे ने अपने इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर दी सफाई, BJP में शामिल होने की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप


