Rajasthan News: नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरीमा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहाँ एक लोक परिवहन की बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नागौर के JLN अस्पताल और डेह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा भदाना फांटा के नजदीक हुआ जब एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बस सीधे सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला। JLN अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर आरके अग्रवाल ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की कमान संभाली।
प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें जोधपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है। गंभीर घायलों में भरतपुर निवासी बस ड्राइवर आजाद उमर खान और लाडनू की रहने वाली प्रीति शामिल हैं। ट्रक ड्राइवर भी वाहन के अंदर फंस गया था, जिसे क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
पढ़ें ये खबरें
- Sports News Update: आज T20 WC के सुपर-8 स्टेज में खेले जाएंगे 2 मैच, विमेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप के फाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी भिड़ंत, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया, 48 साल के दिग्गज अमेरिकी बॉक्सर मेवेदर ने संन्यास से वापसी का किया ऐलान…
- मजदूर ने की आत्महत्याः सरपंच और पुलिस पर लगे आरोप, फांसी से पहले टंकी पर लिखा कारण और आरोपियों के नाम, SP ने ASI को किया लाइन अटैच
- PM तारिक रहमान ने फिर पलटा यूनुस का फैसला, कहा- बांग्लादेश-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट में ‘Exit Clause’ है
- जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले कमल के परिजनों को सहायता, रेखा गुप्ता सरकार एक सदस्य को देगी नौकरी
- UP सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! कागजों में मरा दिखाकर दंपति की बंद कर दी गई वृद्धा पेंशन, खा रहे दर-दर की ठोकरें, तो सुशासन राज में यही होगा ?


