Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (SIR) के बाद आई अंतिम सूची ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले की वोटर लिस्ट से 2 लाख 3 हजार 381 मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। इस छंटनी के बाद अब जोधपुर में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 20 लाख 97 हजार 971 रह गई है।

सरदारपुरा में सबसे बड़ा उलटफेर, ओसियां में कम असर
आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि सबसे अधिक गाज सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र पर गिरी है, जहां रिकॉर्ड 51,071 नाम हटाए गए हैं। इसके बाद सूरसागर का नंबर आता है जहां 43,554 नाम कम हुए हैं। राहत की बात केवल ओसियां विधानसभा क्षेत्र के लिए रही, जहां सबसे कम 7,512 वोटर्स के नाम कटे हैं।
कहां कितने वोट कटे?
- सरदारपुरा: सबसे अधिक 51,071 नाम कटे
- सूरसागर: 43,554 नाम कम हुए
- जोधपुर शहर: 39,459 मतदाताओं की छुट्टी
- लूणी: 29,866 नाम कटे
- बिलाड़ा: 11,873 मतदाता कम हुए
- भोपालगढ़: 11,778 नाम हटाए गए
- शेरगढ़: 8,328 मतदाता कम हुए
- ओसियां: सबसे कम 7,512 नाम कटे
SIR की अंतिम लिस्ट के बाद अब विधानसभाओं में मतदाताओं की नई संख्या
- शेरगढ़: 2,87,032 से घटकर अब 2,78,704
- ओसियां: 2,75,986 से घटकर अब 2,68,474
- भोपालगढ़: 3,13,506 से घटकर अब 3,01,728
- सरदारपुरा: 2,69,574 से घटकर अब 2,18,503
- जोधपुर शहर: 2,04,322 से घटकर अब 1,64,863
- सूरसागर: 3,02,467 से घटकर अब 2,58,913
- लूणी: 3,51,458 से घटकर अब 3,21,592
- बिलाड़ा: 2,97,007 से घटकर अब 2,85,194
लूणी बना वोटर्स का गढ़, जोधपुर शहर में सबसे कम मतदाता
जोधपुर जिले की नई मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, लूणी विधानसभा सीट जिले की सबसे बड़ी सियासी ताकत बनकर उभरी है। यहां मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, जिसमें 1,69,197 पुरुष और 1,52,394 महिला मतदाता शामिल हैं। लूणी का यह विशाल वोटर बेस आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
इसके ठीक विपरीत, जोधपुर शहर विधानसभा अब जिले की सबसे छोटी सीट रह गई है। यहां मतदाताओं का आंकड़ा सबसे निचले स्तर पर है, जिसमें मात्र 83,664 पुरुष और 81,193 महिला मतदाता दर्ज हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी लिस्ट के बाद अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदलते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- विवादित भूमि को लेकर बवाल: यथास्थिति आदेश के बाद भी निर्माण, पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, महिलाओं पर लाठीचार्ज के आरोप
- Bihar Road Accident: पटना–आरा मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने देवी पूजा में शामिल होकर लौट रहे पति-पत्नी को रौंदा, मौत
- Crime News : सेना के रिटायर्ड जवान और बैंक कर्मी के घर चोरों का धावा, लाखों रुपए कैश और जेवर ले गए चोर
- जबलपुर में युवती का सिर धड़ से अलग… ट्राला की टक्कर लगते ही स्कूटी से गिरी, ITI कॉलेज के सामने हुआ भीषण हादसा
- CG News : छत्तीसगढ़ में होगा अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, देशभर से 29 टीमें लेंगी हिस्सा, समापन में CM साय होंगे शामिल

