नर्मदापुरम, दुर्गेश राजपूत। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां तेंदूपत्ता का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाने वाले वनरक्षक पर 28 साल बाद कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी वनरक्षक राजकुमार गौतम सागर जिले के सिहोरा का निवासी है। वर्तमान में हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीसीएफ और डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के रेंजर ने यह एफआईआर दर्ज कराई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: शिवपुरी में बेखौफ बदमाश: सरकारी शौचालय तोड़ने पर रोक लगाने गई नपा टीम पर हमला, कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में कोतवाली थाने के एसआई जितेंद्र चौहान ने बताया वन विभाग में साल 1998 में एक सीधी भर्ती निकली थी। उस दौरान सन 1988 में तेंदूपत्ता संग्रहण का काम करने वाले मजदूरों को अनुभव के आधार पर वनरक्षक के पद पर सीधी भर्ती होती थी। उसी समय राजकुमार गौतम ने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र सागर से बनवाया। फिर उसी आधार पर वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी पाई।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक का विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
जब राजकुमार गौतम का तेंदूपत्ता संग्रहण का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पाने का मामला उजागर हुआ तो वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे साल 2007 में सस्पेंड कर दिया था। अपने निलंबन के बाद राजकुमार ने हाईकोर्ट में अपील की थी। यह कोर्ट केस करीब 19 साल तक चला। इस बीच लंबी कानूनी प्रक्रिया के दौरान ही विभाग ने उसे नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने जहर खाकर दी जान, राजीनामा का दबाव बनाने परिवार पर किया हमला, दिन दहाड़े कट्टे से किया फायर
करीब 19 साल चले इस प्रकरण के बाद कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने राजकुमार गौतम के खिलाफ तेंदूपत्ता कार्य का फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर वन विभाग में भर्ती होने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के सख्त आदेश दिए। न्यायालय के इस आदेश के बाद सीसीएफ और डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के रेंजर ने कोतवाली थाने पहुंचकर राजकुमार गौतम के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


