अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के घूरेहटा वार्ड नंबर 12 में पुलिस ने छापा मारकर गोकशी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। आरोपी ने न केवल गोवंश की हत्या की, बल्कि उसे क्रूरता पूर्वक टुकड़ों में काटकर बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मऊगंज का घूरेहटा इलाका उस वक्त सनन्न रह गया, जब पुलिस की एक टीम ने वार्ड नंबर 12 में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी मोहम्मद शरीफ ने कमरे को ताला लगाया और वहां से रफूचक्कर होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली।
जब पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। कमरे के अंदर गोवंश को कई टुकड़ों में काटकर रखा गया था। दरिंदगी का आलम यह था कि शरीर के अंगों को अलग-अलग कर दिया गया था। मौके से पुलिस ने गोकशी में इस्तेमाल होने वाला गड़ासा और अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मोहम्मद गोवंश का मांस बेचने और स्वयं के इस्तेमाल के लिए रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(i) और मध्य प्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 5/9 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस ने जब्त किए गए मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


