MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 24 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

राहुल गांधी ने किसान महा चौपाल में PM मोदी को किया चैलेंज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल पहुंचे। दोनों नेताओं ने राजधानी में आयोजित किसान महाचौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बहाने पति की मौत की साजिश

मध्य प्रदेश के दतिया में कातिल पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की ऐसी खौफनाक साजिश रची कि हर किसी का दिल दहल उठा। महिला ने पहले 6 साल छोटे युवक से शादी रचाई। लेकिन उसके अन्याय से तंग आकर तीसरे आशिक के साथ मिलकर उसे दर्दनाक मौत दे दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को अपना हथियार बनाया। पढ़ें पूरी खबर

उमा भारती की बहू को बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की बहू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बदमाशों ने घर के बाहर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चेतावनी दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से परिवार में खौफ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर

जनसुनवाई में ‘इच्छा मृत्यु’ की गुहार

कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब भागीरथपुरा निवासी एक युवक ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताते हुए ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति देने की मांग कर डाली। युवक ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में साफ लिखा है कि गंदी गालियां देकर ऑडियो वायरल किया गया, नौकरी छिन गई, समाज में बदनामी हुई, अब जीने का कोई सहारा नहीं बचा। आवेदन देने वाले यतीन्द्र यादव ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से नगर निगम में नियमित रूप से ईमानदारी से काम कर रहे थे। उनके मुताबिक सेवा अवधि में कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी या आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर

भाजपा विधायक का विवादित VIDEO

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर का एक बार फिर विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक महिला को गाली और धमकी देते हुए नजर आ रहे है। वहीं पीड़िता ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पढ़ें पूरी खबर

‘पत्थरबाजी’ पर सदन में हंगामा 

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज पत्थरबाजी पर चर्चा की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर

कैबिनेट बैठक में CM डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले 

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं। मोहन कैबिनेट ने किसानों के लिए सौगातों का पिटारा खोला। किसान कल्याण वर्ष में बड़ा तोहफा दिया है। अगले पांच साल के लिए 10520 करोड़ की पांच परियोजनाओं को निरंतर जारी रखने की स्वीकृति दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

12वीं फेल की अभिनेत्री ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मेधा शंकर ने मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। पढ़ें पूरी खबर

कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

सतना जिले के शिवराजपुर में रहने वाले प्रदेश के बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा- 10 करोड़ रुपए दो, वरना मरने के लिए तैयार रहना। साथ ही कहा- चाहे ये कॉल रिकॉर्ड कर के पुलिस को दे सकते हैं। धमकी मिलने के बाद रुद्र ने मुंबई शहर के थाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराई है। नौपाड़ा पुलिस के अनुसार, बिल्डर रुद्र त्रिपाठी से 10 करोड़ की उगाही की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

धर्मांतरण का नेटवर्क… झोपड़ी से विला तक पहुंची 2 बहनें

 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन का तगड़ा नेटवर्क का खुलासा हुआ है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली दो सगी बहनें धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला कर काली कमाई से रॉयल विला में घर तक पहुंच गई। दोनों बहनों पर दुष्कर्म करवाने और धर्मांतरण का आरोप का है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m