भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भोपाल में आयोजित महा चौपाल में हुंकार भरी। उन्होंने G RAM G बिल का जमकर विरोध किया। लेकिन इस दौरान पूरे शब्द से ‘राम’ का नाम नहीं लिया। इसका वीडियो वायरल होते ही भाजपा ने सनातन विरोधी बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो अपलोड किया। उन्होंने लिखा, ‘खरगे जी और कांग्रेस को भगवान श्रीराम के नाम से इतनी नफरत क्यों? वीबी जीराम जी योजना में “राम” शब्द आते ही राम का नाम न लेकर अपमानित करना आपकी सोच को दर्शाता है।’
उन्होंने आगे लिखा कि श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था और राष्ट्र की आत्मा हैं, उनके नाम से परहेज़ दरअसल सनातन से विरोध है। कांग्रेस का इतिहास आस्था पर सवाल उठाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का रहा है।अब फिर वही मानसिकता खुलकर सामने है। देश आस्था का अपमान नहीं भूलेगा।
BJP ने राहुल गांधी पर अपनी ही पार्टी का अपमान करने के लगाए थे आरोप
इससे पहले आशीष अग्रवाल ने राहुल गांधी का भी एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कांग्रेस का पटका फेंकने का आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी का अपमान करने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी का फेंका पटका! भोपाल की घटना पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- देश और संगठन अहंकार से नहीं चलते
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


