अजय शास्त्री/ बेगूसराय। जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि मृतक ललित कुमार एक शराब तस्कर था और भागते समय गिरने से उसकी जान गई। दूसरी ओर, परिजनों ने पुलिस पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
गश्ती के दौरान हुई घटना
घटना कुम्हारसों दुर्गा स्थान के पास की है। बीते रात पुलिस चेकिंग के लिए बिना लाइट जलाए खड़ी थी। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से निकले। संदेह होने पर जब पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवार वाहन छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। पुलिस के अनुसार, पीछा करने के दौरान ललित कुमार बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की बरामदगी और तर्क
एसपी मनीष और डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक लंबे समय से शराब के कारोबार में लिप्त था। घटनास्थल से एक बाइक, 15 लीटर विदेशी शराब और टूटी हुई बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि भागते समय ब्रेकर और अंधेरे के कारण संतुलन बिगड़ने या गिरने से यह हादसा हुआ। मामले की निष्पक्षता के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।
परिजनों का मर्डर का दावा
मृतक के परिजनों ने पुलिसिया थ्योरी को खारिज करते हुए इसे हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि ललित के चेहरे और नाक पर बालू लगी थी, जिससे अंदेशा होता है कि उसे जमीन पर दबोचकर मारा गया है। परिजनों के मुताबिक ललित का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था और वह घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में लौट आएगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक मंदिर की बाउंड्री फांदते समय लोहे के बोर्ड से टकराकर गिरा था। फिलहाल, एफएसएल (FSL) की टीम और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


