Afghanistan-Pakistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध गुरुवार देर रात से जारी है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जारी युद्ध के बीच तालिबान (Taliban) के टॉप लीडर कारी सईद खोशती (Top Afghan Leader Qari Saeed Khosty) ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी है। शीर्ष अफगानन तालिबान अधिकारी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि भारत से पाकिस्तान हर बार पिटा है। भारत के साथ हर युद्ध में पाक को करारी शिकस्त मिली है, इसीलिए अफगान नागरिकों पर हमले कर रहा है।

बता दें कि गुरुवार देर रात कुनार प्रांत में तालिबान (Taliban) लड़ाकों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर पाक सेना (Pakistani army) के 55 सैनिकों को मार गिराया। वहीं 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया। अफगान बलों ने एक पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट (Pakistani aircraft) को मार गिराया, जो अफगानिस्तान के एयर स्पेस में घुस गया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के बीच अफगानिस्तान में तालिबान के शीर्ष अधिकारी और संस्कृति मंत्रालय में निदेशक कारी सईद खोशती ने भारतीय मीडिय़ा से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा डूरंड लाइन को फर्जी लाइन बताते हुए कहा कि अफगानिस्तान इस सीमा को वैध नहीं मानता और ये थोपी गई रेखा है। उन्होंने कहा कि कल बीती रात अफगान सेना की ओर से पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर हमले किए गए। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को मासूम अफगान नागरिकों पर की गई पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला है और ये तब तक जारी रहेगा जब तक बदला पूरा नहीं हो जाता।

अपनी चौकियां छोड़कर भाग रहे पाकिस्तानी सैनिक

कारी सईद खोशती ने बताया कि अफगानिस्तान के समयानुसार रात 8 बजे सेना ने पाकिस्तान की कई सैन्य पोस्टों और अड्डों पर हमला शुरू किया और आधी रात तक 18-20 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर चुकी है। पाकिस्तानी सेना की हालत इतनी खराब है कि कई सेक्टरों में हमले शुरू होते ही पाकिस्तानी सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट छोड़कर भाग निकले।

कारी सईद खोशती।

पाकिस्तान हमारी जनता को मार रही है, बदला लेंगे

सितंबर से अब तक पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में 88 अफगान नागरिकों की मौत का हवाला देते हुए खोशती ने कहा कि अगर पाकिस्तान को हमसे समस्या है तो वह हमारी सेना से लड़े, लेकिन नागरिकों को निशाना बनाना बहादुरी नहीं है। पाकिस्तानी सेना की पोल खोलते हुए कारी सईद खोशती ने कहा कि पाकिस्तानी सेना का इतिहास है की वो आज तक एक भी जंग नहीं जीती, भारत से हर दफा पिटी इसी वजह से ये सैनिको से नहीं लड़ती है और निहत्थे लोगों पर हमला करती हेै। साथ ही पाकिस्तान के इतिहास पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लाम के नाम पर बना देश दूसरे मुस्लिम देशों पर ही हमला करता है।

आसिम मुनीर पश्चिमी देशों के इशारे पर अफगानिस्तान के साथ भिड़ रहा

कारी सईद खोशती ने पाकिस्तानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDF) आसिम मुनीर के लिए कहा कि आसिम मुनीर अपने देश के भले के लिए काम नहीं कर रहा है बल्कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के इशारे पर अफगानिस्तान के साथ भाड़े की जंग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का इतिहास गवाह है कि उसने हमेशा भाड़े की ही जंग लड़ी है। कारी सईद खोशती के मुताबिक पिछली जंग लड़ कर आसिम मुनीर ने 27 वां संविधान संशोधन करवाया था और अब वो खुद को बेतहाशा मजबूत करने के लिए और जंग लड़ रहा है और ISKP को पाल रहा है ताकि पूरा क्षेत्र अस्थिर हो और वो एक और संशोधन करवाए.

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m