इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शादी के नाम पर लूटपाट करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह स्कार्पियो में सवार होकर वारदात को अंजाम देता था।मामला बृजपुर थाना क्षेत्र का है। 

यह भी पढ़ें: उज्जैन सेवाधाम आश्रम में 17 बच्चों की मौत का मामला: हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद हरकत में आया प्रशासन, विभागीय समिति ने शुरू की जांच 

फरियादी बसंत लाल त्रिपाठी को लल्लू चौधरी नाम के बिचौलिए ने शादी का झांसा दिया। जब फरियादी लड़की देखने पहुँचा, तो गिरोह के सदस्यों ने उसे डराया-धमकाया और अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गए। यहाँ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर फरियादी से 20 हजार नकद, 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और उसका टैबलेट भी लूट लिया।

यह भी पढ़ें: 28 मार्च से दिल्ली से खजुराहो तक हवाई सेवाएं होंगी बंद: 21 अप्रैल से 30 जून तक हफ्ते में तीन दिन होगी संचालित, इंडियो एयरलाइंस ने लिया फैसला

एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 9 आरोपियों को दबोच लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल सफेद स्कार्पियो, अपाचे बाइक, 10 मोबाइल और फर्जी शादी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मेकअप किट बरामद किया है। आरोपी रीवा, सतना और छतरपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, गिरोह के मुख्य सरगना लल्लू चौधरी सहित 3 सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m