शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चटाईपुरा बुधवारा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मस्जिद कलंदर शाह परिसर में गैस किट की दुकान चलाने वाले रिजवान खान के गल्ले से अज्ञात बदमाश ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फरियादी रिजवान खान (45) ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब 5:00 बजे वह अपनी दुकान खुली छोड़कर पास ही स्थित कलंदर शाह मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। उस दौरान दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। महज 15 मिनट बाद जब वह नमाज पढ़कर वापस लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

READ MORE: कूनो में बढ़ेगा चीतों का कुनबा: अफ्रीकी महाद्वीप से कल पहुंचेगा तीसरा बड़ा जत्था, बोत्सवाना से Indian Air Force के विमान से लाए जा रहे

गल्ले की पड़ताल करने पर उसमें रखे 8,600 रुपये गायब थे। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, जिसमें दुकान के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सूत्रों के मुताबिक, फुटेज में एक संदिग्ध युवक दुकान के अंदर प्रवेश करता और गल्ले से पैसे निकाल कर तेजी से भागता हुआ नजर आया है। तलैया थाना पुलिस ने धारा 380 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक चंद्रकांत शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का दावा है कि हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m