प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर शैव शंभू सन्यासी मंडल ने सिंहस्थ क्षेत्र में निर्मित आश्रमों पर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। आश्रमों में स्थाई निर्माण, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को लेकर चर्चा भी की।
उज्जैन नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछे दिनों सिंहस्थ क्षेत्र में निर्मित कुछ आश्रम-मठ के निर्माण तोड़ने कार्रवाई की है। इसे लेकर शैव शंभू सन्यासी मंडल की बैठक दत्त अखाड़ा परिसर में हुई, जिसके बाद संतो का दल ने उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में पूर्व से निर्मित महात्माओं के आश्रम में हुए निर्माणों को न तोड़ने, उज्जैन में जो भी आश्रम-मठ बने हुए है, उन्हें विधिवत् अनुमति जारी कर नक्शे पास करने, ग्रीष्म ऋतु एवं मेला आयोजन में भी कम ही समय बचा है, ऐसे में सभी स्थानीय आश्रमों के ट्यूबवेल खनन किए जाने संबंधित विषयों पर चर्चा की है।
इसके अतिरिक्त स्थानीय आश्रमों में जरुरी निर्माण कार्य के लिए शासन स्तर से मेला मद में राशि मंजूर किए की जाए जिससे समय से अखाड़ों एवं आश्रमों के कार्य पूर्ण हो सके। बडनगर रोड के मुख्य प्रवेश मार्ग पर सिहंस्थ मद से भव्य द्वार निर्मित किया जाए एवं उसका नामकरण भगवान शंकराचार्य के नाम पर रखने की मांग को लेकर उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जानकारी महंत महावीर नाथ, संभागीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सनातन परिषद ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


