कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Holi Special: आम तौर पर लोग प्लास्टिक और मेटल बेस्ड पिचकारियां खरीद कर होली का त्योहार मनाते हैं। लेकिन सराफा बाजार में इस बार चांदी की पिचकारी खरीदी के लिए मौजूद है। कई लोग ऐसे भी हैं जो चांदी की इस खास पिचकारी को खरीद कर त्योहार मना रहे हैं। मार्केट में चांदी की पिचकारियों को काफी लोग खरीद रहे है। 

सिर्फ चांदी की पिचकारी और बाल्टी से हुआ लाखों का व्यापार 

खरीददारी के लिए सराफा बाजार पहुंचे ग्राहकों का मानना है कि होली को यादगार बनाने के लिए चांदी की पिचकारी खरीदी जा रही है। हर परिवार की आर्थिक हालात को ध्यान में रखकर बाजार में चांदी की पिचकारी मौजूद है। यही वजह है कि लोग 2 हजार से लेकर 5 हजार और 25 हजार तक की चांदी की पिचकारी खरीद रहे है। सिर्फ चांदी की पिचकारी और बाल्टी से लाखों रुपए का व्यापार हुआ है।

सराफा बाजार व्यापारी रवि जैन का कहना है कि इस बार बाजार में चांदी की पिचकारी की डिमांड यूं तो अच्छी है, लेकिन चांदी के बढ़े दाम के कारण बीते साल की तुलना में इस बार डिमांड थोड़ी कम नजर आई है। इसके बावजूद कुछ ही सर्राफा व्यापारी ऐसे रहे होंगे जिनके पास चांदी की पिचकारी का स्टॉक बचा होगा। ज्यादातर चांदी की पिचकारी के खरीददार वह लोग हैं, जिन्होंने घर के नए दामाद, घर में पैदा हुए नन्हे बच्चे को उपहार देने के लिए इसे खरीदा है। इसके साथ ही भगवान के साथ होली खेलने और इनवेस्टमेंट के हिसाब से भी लोगों ने इसकी खरीदी की है।

हर साल होली पर नए-नए तरह की पिचकरिया बाजार में मौजूद रहती हैं ,लेकिन इस बार चांदी की पिचकारी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अपने घर पर चांदी की पिचकारी के जरिए होली के त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m