रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में रेत माफिया के हौसले बुलंदी पर हैं, जिले में जिन घाटों पर ठेका नहीं हुए हैं या जो क्षेत्र वन विभाग के अंतर्गत आते हैं वहाँ रेत माफिया का राज चल रहा है l रेत माफिया विभाग और पुलिस की मिलीभगत से जमकर उत्खनन कर रहे हैं l  हिनोतिया ग्राम भी नदी पर उत्खनन चल रहा है l नदी में रेत उत्खनन रोकने पर वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव के बताए मुताबिक वह वहाँ पहुँचा और रेत उतखनन बंद करने को कहा तो रेत माफिया ने वन रक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।  

READ MORE: फिल्मी सीन नहीं ये रियल है… नेशनल हाईवे पर ट्रक का तांडव, कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, देखें दिल दहलाने वाला Video

हालांकि वन रक्षक ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसी तरह बच गया तो रेत माफिया ने वन रक्षक अंकुर श्रीवास्तव की मारपीट कर दी l अंकुर सोनागिर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी l पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जाँच चल रही हैl वहीं ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि वन विभाग ने अभी हाल में नंबर दो में रेत माफिया को हिनोतिया घाट का ठेका दिया है।  

READ MORE: 3 नाबालिगों के साथ कुकर्म: युवक ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार 

रेत माफिया के दूसरे गुट को ये बात नागबार गुजरी और वह रेत भरने पहुंच गया, जिस पर विवाद हुआ तो वन रक्षक विवाद निपटाने पहुंचा तो रेत माफिया के एक गुट ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया l सोनागिर थाना पुलिस फिलहाल जाँच के नाम पर मामला को दबाने की कोशिश में है l

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m