CM Revanth Reddy Iftar Party: रमजान (Ramadan) के पाक महीने में भाईचारे और सौहार्द का एक खूबसूरत नजारा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री (LB) स्टेडियम में देखने को मिला। राज्य सरकार द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी शामिल हुए। रेवंत रेड्डी ने इस दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया। रेवंत मंच से लोगों को संबोधित करते हुए भावुक नजर आए। तेलंगाना सीएम ने कहा कि आज मैं अपने दिल की गहराई से एक बात कहना चाहता हूं- मैं आपका भाईजान हूं। ये सरकार आपकी है। ड्डी ने कहा कि हम इस देश और दुनिया की भलाई के लिए दुआ करते हैं। आज आपकी दुआओं की वजह से ही यह दुनिया महफूज है।
कार्यक्रम में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ-साथ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए। जबकि कांग्रेस नेता मोहम्मद अली शब्बीर ने भी इफ्तार में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस पवित्र महीने में आप दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। अच्छे काम करते हैं और कुरान पढ़ते हैं। इस दौरान अपने देश और दुनिया की भलाई के लिए दुआ करते हैं, क्योंकि इस महीने में आपकी दुआओं में बहुत असर होता हैष आज देश को इसकी जरूरत है। आप सभी लगातार देश और दुनिया की भलाई के लिए दुआ कर रहे हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन पर क्या बोले रेवंत रेड्डी?
तेलंगाना मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने अपने संबोधन के दौरान मंच पर मौजूद पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज हैदराबाद के LB स्टेडियम में दावत का इंतजाम किया गया है, एक जमाने में इसी मैदान में अजहरुद्दीन क्रिकेट खेला करते थे और आज वो मंच पर एक मंत्री के तौर पर बैठे हैं। अजहरुद्दीन आज राज्य में अल्पसंख्यकों और अन्य लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। साथ ही क्रिकेट को लेकर भी युवाओं को गाइड कर रहे हैं। सरकार को उनके अनुभवों का काफी फायदा मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएं
दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि रमजान केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि अपनी आत्मा को पवित्र करने का समय है। लोगों के बीच भाईचारा और धर्मों के बीच सद्भाव रखना ही तेलंगाना की संस्कृति है। हम सभी को मिलकर इस संस्कृति को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों के कल्याण के प्रति हमारा दिल साफ है। हमने अजरुद्दीन को मंत्री पद दिया. हमने वरिष्ठ नेता शब्बीर अली को सलाहकार का पद दिया। हमने अल्पसंख्यक नेताओं को आठ कॉरपोरेशनों में चेयरमैन नियुक्त किया। हमने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डीएसपी की नौकरी दी और हमने बॉक्सर निख्खत जरीन को दो करोड़ रुपये देकर प्रोत्साहित भी किया।
अल्पसंख्यक छात्रों को इंटीग्रेटर हॉस्टल में पढ़ाई करने में मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में रहने वाले सभी अल्पसंख्यक छात्रों को इंटीग्रेटर हॉस्टल में पढ़ाई करने के लिए मदद दे रही है। साथ ही उनकी बेहतरी और अच्छे भविष्य के लिए काम कर रही है। उन्होंने राज्य में ऐसी कई योजनाएं हैं जो अल्पसंख्यक छात्रों के लिए चलाई जा रही है। सरकार इन योजनाओं पर विशेष नजर रख रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक छात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य छात्रों के लिए भी विशेष योजनाए हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

