भिलाईनगर। भिलाई निगम की बजट बैठक में बुधवार को भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को बर्खास्त करने धारा 54 के तहत विपक्ष का लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया. यह पूरे छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार है कि जब किसी निगम आयुक्त को बर्खास्त करने प्रस्ताव पास किया गया. उन्हें बर्खास्त करने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष एकजुट हो गया. आयुक्त के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया. साथ ही महापौर के पेश किए गए 96.26 करोड़ के लाभ के बजट को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

य़ह भी पढ़ें : CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, रामनवमी पर आज निकलेगी शोभायात्रा, महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, 25 बड़े डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्की की तैयारी, प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट और प्री-बीएड के लिए आवेदन शुरू…समेत पढ़ें अन्य खबरें

असल में भिलाई निगम की बजट सभा में निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय पर महापौर परिषद की सहमति के बगैर व्यय करने पर भाजपा पार्षद पीयुष मिश्रा ने सवाल उठाया. इसे आयुक्त ने बजट बैठक से बाहर बताते हुए कहा कि ऐसा करेंगे तो मैं सदन से बाहर चला जाऊँगा. आगे उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर से कामना करुंगा कि आप लोगों को सद्बुद्धि दे.

बताया जाता है कि उन्होंने महापौर नीरजपाल की तरफ भी ऊंगली उठाकर यही बात कह दी. इससे महापौर भड़क गए. उन्होंने कहा कि तमीज से बात करिए. सत्ता पक्ष और विपक्ष के पूरे पार्षद भी निगम आयुक्त की बात से आक्रोशित हो गए. सर्वसम्मति से विपक्ष के पार्षदों ने धारा 54 के तहत अविश्वास प्रस्ताव लाकर निगम आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग कर दी. इसका सत्तापक्ष के पार्षदों ने पूरा समर्थन कर दिया. उनके खिलाफ अलग से निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया.

मिनी बस की चपेट में आने से पल्सर सवार जीजा – साले की मौत

धमधा। धमधा थाना अंतर्गत तेज रफ्तार मिनी बस की चपेट में आने से पल्सर सवार दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मिनी बस को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

धमधा थाना प्रभारी ने रामनारायण ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी राकेश यादव खेती किसानी का काम करता है. उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 मार्च को ग्राम गिरहोला नंदिनी से धमधा भतीजा प्रहलाद यादव के बारात में आए थे. शाम को प्रार्थी के बड़े भाई हरीश चंद्र यादव और रिश्ते के साले भोले यादव के साथ बरहापुर से धमधा की ओर लौट रहे थे. बाइक हरीश चन्द्र चला रहा था. शाम करीब 6.30 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल से कलश मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही लक्ष्मी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार मिनी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दोनों को मृत घोषित कर दिया. धमधा पुलिस ने प्रार्थी मृतक के छोटे भाई राकेश यादव की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ धारा 184,106 (1), 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

सट्टा चलाते 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

भिलाईनगर। पुरानी भिलाई क्षेत्र के नूतन चौक के पास सट्टा संचालित करते 5 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर पकड़ा. उनके कब्जे से कुल 1.67 लाख नगद समेत मोबाइल, सट्टा पट्टी पर्ची एवं रजिस्टर जब्त किया है.

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि 24 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि नूतन चौक शिव मंदिर के पास भिलाई- 03 क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अंकों के आधार पर रुपए-पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी खेला एवं खिलाया जा रहा सूचना पर थाना पुरानी भिलाई एवं क्राइम टी की संयुक्त कारवाई करते हुए मौके पर दबि दी.

दबिश के दौरान आरोपियों राजेश कुम सचदेव (54 वर्ष) निवासी नूतन चौहान भिलाई – 03, रवि बिसाई (39 वर्ष) निवासी गणेश मंदिर रोड खुर्सीपार, मानसिंग यादव (45 वर्ष) निवासी दंतेश्वरी मंदिर चौक ग्राम देवबलौदा, मोहन साहू (36 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार व धर्मेश सोनी (39 वर्ष) निवासी नूतन चौक भिलाई- 03 को मौके पर सट्टा संचालित करते हुए पकड़ा गय आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी प डायरी / रजिस्टर, मोबाइल, कैलकुलेटर, ड पेन एवं नगदी राशि जब्त की. इस प्रकरण मामले में धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जु प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है.

अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन

दुर्ग। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. 17 पदों के लिए 4 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कुल 64 प्रत्याशियों द्वारा दावेदारी प्रस्तुत की जा चुकी है. अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदार मैदान में है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार, उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला के लिए पांच, सचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, सहसचिव पुरुष पद के लिए चार, सहसचिव महिला पद के लिए तीन, ग्रंथपाल के पद के लिए तीन, क्रीडा सांस्कृतिक सचिव के लिए दो, क्रीडा सांस्कृतिक सचिव महिला पद के लिए तीन तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है.

पूर्व अध्यक्ष नीता जैन इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है. लगातार तीन बार सचिव के पद पर रह चुके रवि शंकर सिंह भी चौथी बार सचिव के पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

पूर्व कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल , सहसचिव कृष्णराज चंदेल सहित कई प्रत्याशी फिर से चुनावी मैदान में उतरे हैं. 25 मार्च को कुल 64 नामांकन प्रपत्रों का संवीक्षा स्कूटनी की गई है. अब मैदान में 64 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. 27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा और शाम 5 बजे विधि मान्य प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा.

दूसरे चरण के मूल्यांकन के लिए पहुंची है 25 हजार उत्तर पुस्तिकाएं

राजनांदगांव। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित कराया जा रहा है. दूसरे चरण में भी मूल्यांकन के लिए 25000 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है, जिनका मूल्यांकन आज से शुरू कर दिया गया है. मूल्यांकन कार्य में 300 से अधिक शिक्षक संलग्न किए गए हैं. स्कूल प्रबंधन की माने तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कराया जाना है. जिसके कारण मूल्यांकन कार्य में काफी तेजी देखने को मिल रही है.

ज्ञात हो कि राजनांदगांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल को ही एकमात्र मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्टेट हाई स्कूल में ही सुनिश्चित किया जा रहा है. 16 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ है प्रथम चरण में 61000 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी गई थी , जिसका मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है.

आज से दूसरे चरण में भेजी गई 25000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया है. प्रतिदिन 8000 से 10000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुनिश्चित कराया जा रहा है. स्कूल प्रबंधन की माने तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण किया जाना है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश के कारण मूल्यांकन सुनिश्चित कराया जा रहा है.

पीएम आवास का निर्माण पूर्ण नहीं करने वालों से होगी वसूली

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के बीएलसी के पात्र हितग्राही जिन्होने किस्त की राषि लेने के उपरांत भी अपने आवास निर्माण कार्य को आगामी स्तर तक नही पहुँचाए है उनपर अब प्रशासन देय राशि वसूलने की कार्यवाही कर रही है.

नगर पालिक निगम राजनांदगांव में योजना अंतर्गत बी. एल. सी. के तहत 7956 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई थी. उस स्वीकृति के विरूद्ध 7778 पूर्ण एवं 178 आवास अलग अलग स्तरो पर बाहर के विभिन्न वार्डो में निर्माणाधीन है. इन्ही निर्माणाधीन आवासो में से 145 आवास पिछले चार वर्शो से अपने निर्माण की गती को आगे नही बढ़ाने के कारण निकाय की प्रगति धूमिल भी हो रही है. राषि लेकर आवास निर्माण कार्य नहीं करने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने विभागीय प्रक्रिया कराकर आवास निर्माण की गति को आगे नही बढ़ाने वाले हितग्राहियों से राशि वसूलने या निर्माण काम मे गति लाने उन्हे नोटिस जारी कर तहसील कार्यालय में उपस्थित होने 145 हितग्राहियों से कहा गया. जिस पर 17 हितग्राही तहसील कार्यालय में उपस्थित हुए.

एसडीएम गौतम चंद पाटिल ने 24 मार्च को अपने कार्यालय में योजना का लाभ लेकर लापरवाही बरतने वाले, शासकीय धन का दुरूपयोग करने वाले 17 हितग्राहियो की विशेष पेशी ली और दो टूक शब्दों में उन्हें चेतावनी दी कि आवास निर्माण कार्य में गति लावे या राशि निगम कोष में जमा करे. यदि राशि अन्य कार्यो में खर्च किया तो कड़ाई से वसूली की जावेगी और संपत्ति की नीलाम की जायेगी.

पेशी के दौरान यह बात सामने आई की बहुत से हितग्राहियों ने प्रथम किस्त की राशि प्राप्त तो कर ली, लेकिन अपने आवास निर्माण कार्य को आगे नही बढ़ा कर अन्य निजी कार्यो में खर्च कर दिया. एसडीएम ने इसे शासकीय राशि का दुरूपयोग मानते हुए सख्त निर्देश दिए है कि 10 अप्रैल 2026 तक अगर आवास निर्माण स्तर आगे नहीं बढ़ाते तो इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने कि बात पेशी के दौरान संबंधित हितग्राहियो से की गयी.

आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि योजना का उद्देष्य निकाय के सभी गरीब जरूरतमंद परिवारो को उनकी स्वमं की पक्का आवास निर्माणा में सहयोग भूमि पर करना है . निकाय स्तर पर 145 ऐसे हितग्राही है जो पिछले 2 से 3 वर्षों से आवास निर्माण कार्य को आगे नही बढ़ा रहे, ऐसे सभी हितग्राहियों को लगातार निकाय स्तर पर समझाइस एंव नोटिस दी गयी पर वे इस पर गंभीर नहीं थे. इस कारण अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से नोटिस प्रदान कर लापरवाही करने वाले हितग्राहियों पर ये कार्यवाही की गयी.

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फिर नहीं हो पाया मतदान, जिपं सदस्य से हुई झूमाझटकी

राजनांदगांव। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख से हाथापाई व दुर्व्यवहार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना ग्राम पंचायत सोमनी में उसे वक्त हुई जब महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अंगेश्वर देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. शराब के नशे में धुत एक युवक और उसके पिता ने अंगेश्वर से हाथापाई करते हुए दुर्व्यवहार किया. इससे काफी देर तक हंगामें की स्थिति बनी रही.

बताया जाता है कि पीठासीन अधिकारी नहीं पहुंचने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. लगातार दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान टलने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई. ग्राम पंचायत सोमन में महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे. तभी वहां जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख भी पहुंचे. किसी बात को लेकर शराब के नशे में मदहोश एक युवक ने उनके साथ विवाद किया. पिता-पुत्र ने मिलकर उनसे झूमा झटकी करते हुए दुर्व्यवहार किया. इससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

ग्राम पंचायत सोमनी में महिला सरपंच के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान बुधवार को सप्ताह भर के भीतर दूसरी बार टल गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के ग्राम पंचायत सोमनी की महिला सरपंच अनुसार पंचों ने नीलिमा शिवा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. बताया जाता है कि महिला सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 20 मार्च को मतदान की तिथि निर्धारित की गई थी. उस दिन सारे पंच और ग्रामीण बड़ी संख्या में सोमनी के पंचायत भवन भी पहुंचे थे, लेकिन दिनभर इंतजार करने के बाद भी पीठासीन अधिकारी नहीं पहुंचे.

रामनवमी पर राममंदिर से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी बीएनसी मिलचाल कालोनी स्थित राम मंदिर में 55वां रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. राम मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा.

उक्त जानकारी देते हुए वार्ड के पार्षद प्रमोद झंझाड़े ने बताया कि नवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर का जीर्णोद्वार कराया गया है. साथ-साथ आकर्षक साज-सज्जा की भी गई है. झंझाड़े ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर दोपहर 3 बजे से वार्डवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसके अलावा भगवान भजन-कीर्तन के साथ-साथ मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम भी प्रस्तुत होंगे. शोभायात्रा पश्चात संध्या 7 बजे से भंडारे का भी आयोजन किया गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m