Today’s Top News : रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

जगदलपुर। बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज ACB बिलासपुर की टीम ने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

दुर्ग। कुम्हारी स्थित खारून नदी पर बने ब्रिज को एक महीने से लिये बंद किया जा रहा है. मेन्टेनेन्स के लिए नेशनल हाइवे 53 पर बने इस ब्रिज को 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए बंद किया जाएगा. इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने रूट डायवर्सन कर व्यवस्था बनाने जिले के तमाम पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बीएसपी और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बैठक की.

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इसका आदेश गृह (पुलिस) विभाग, छग शासन ने जारी किया है। प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि IPS रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –

IPL 2026 का सेकेंड शेड्यूल जारी, 10 और 13 मई को रायपुर में होंगे मुकाबले, RCB, KKR और MI के प्लेयरों का राजधानी में दिखेगा जलवा…

दो घरों का बुझा चिराग : पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, देखें हादसे का Live Video…

CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

IAS Posting: रजत बंसल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार; रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज एक अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, आने-जाने वालों के लिए रूट डायवर्सन प्लान तैयार…

रायपुर आएंगे शाहरुख खान! राजधानी में 13 मई को होगा KKR vs RCB के बीच मुकाबला… तैयारियां शुरू …

पर्दाफाश : चीन से पहुंचती थी हवाला की रकम, ठगों ने अमेरिकियों से लूटे 50 करोड़

बड़ी खबर : IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

नक्सलियों को 72 घंटे की आखिरी चेतावनी : IG सुंदरराज ने कहा- आत्मसमर्पण करो, वरना अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार

अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता

CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, मई में होगी मेंस की परीक्षा

Bear Attack : महुआ बीनने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

Khelo India Tribal Games 2026 : उद्घाटन समारोह पर मीराबाई चानू बोलीं- एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना, ट्राइबल गेम्स को बताया गेम चेंजर

बस्तर में बदलाव : रात में सड़क मार्ग से सातधार CRPF कैंप पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, इस रोड पर कभी जोखिम भरा होता था सफर

सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने 12 गौवंशों को कुचला, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

LPG की किल्लत के बीच मारपीट, गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा, देखें वीडियो…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

आत्मसमर्पित नक्सली स्वरूपा ने गोंडी में लिखा बचे हुए माओवादी साथियों के लिए मार्मिक पत्र, मुख्यधारा में लौटने की अपील की…

गांधी उद्यान-तेलीबांधा फ्लाईओवर का काम ठंडे बस्ते में, औचित्य को लेकर उठ रहे थे सवाल, अफसरों के साथ जनप्रतिनिधि भी थे विरोध में…

मध्य पूर्व संकट के बीच बड़ा फैसला, कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बीते महीने की कुल खपत का मिलेगा केवल 20 प्रतिशत, वितरण के लिए तय की गई प्राथमिकताएं…

नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को दी बधाई, कहा- अब छत्तीसगढ़ बनेगा विकसित राज्य, आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचेगी मूलभूत सुविधाएं…

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर, गर्मी की छुट्टियों में दुबई-यूरोप जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई भारी कमी, एयरलाइंस ने किराया भी बढ़ाया…

आबकारी विभाग में एक ही एजेंसी को ठेका देने के आरोप पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार, कहा – क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर कांग्रेस ने किया करप्शन, बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे…

पहले किया शादी का वादा, फिर 10 साल तक लूटी अस्मत, अब फरार

दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ मिलेगी यात्रा की सुविधा…

CG News : रफ्तार का कहर, रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम