CG Cyber Fraud : बिलासपुर. सायबर ठग अब आरटीओ और ट्रैफिक चालान के बाद बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसे दो अलग-अलग मामले सामने आए. पहला मामला चकरभाठा थाना और दूसरा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. दोनों ही मामलों में अब तक पीड़ितों ने थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई है.

इसे भी पढ़ें : लुटेरों का कारनामा : पहले भाई-बहन से लूटी चेन, फिर बैंक में गिरवी रख कर ले लिया गोल्ड लोन, 2 शातिर गिरफ्तार

चकरभाठा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट आवासीय परिसर निवासी यश राज सिंह के नाम पर ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी, जिसमें बिल अपडेट एपीके लिखा था. जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड की, उनका फोन हैक हो गया और खाते से 62 हजार रुपए कट गए.
वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कस्तूरबा नगर निवासी भूमिका चौहान ने एनसीआरबी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई. उनके मोबाइल नंबर पर भी बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल आई. फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से पैसे कट गए.
दरअसल, बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल हर महीने उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप नंबर पर बिल भेज रही है. इसकी जानकारी ठगों को भी है, इसलिए वे अब लोगों को बिल अपडेट के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं. लोग नुकसान की जानकारी न होने के कारण इसे डाउनलोड कर सायबर ठगी का शिकार बन रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

