CG Probation Hike : सत्या राजपूत, रायपुर. परीक्षा अवधि समाप्त होने का इंतजार कर रहे सहायक प्राध्यापकों के लिए बड़ी खबर है. उच्च शिक्षा विभाग ने 2022 में नियुक्त 70 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि बढ़ा दी है. गोपनीय प्रतिवेदन समिति की शर्तों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर 53 प्राध्यापकों की अवधि एक वर्ष और 17 की दो वर्ष के लिए बढ़ाई गई है.

जानकारी के अनुसार इन सहायक प्राध्यापकों की परीविक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया वर्ष 2025 तक पूरी की जानी है. इसके लिए वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन, पुलिस सत्यापन, सतत सेवा प्रमाण-पत्र, निष्ठा प्रमाण-पत्र, विभागीय जांच, न्यायालयीन प्रकरण से संबंधित दस्तावेज और चल-अचल संपत्ति विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया.
फरवरी 2026 में आयोजित प्रथम बैठक में कुल 348 प्रकरणों की समीक्षा की गई, इनमें से 307 सहायक प्राध्यापक सभी मापदंडों पर पात्र पाए गए, जिनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की अनुशंसा की गई. वहीं 15 प्रकरणों में दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर उन्हें लंबित रखा गया. दस्तावेज पूर्ण करने की दशा में उन्हें पात्र माना जाएगा. इसी तरह 26 सहायक प्राध्यापक निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके चलते उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं करने की अनुशंसा की गई.
इसके बाद मार्च 2026 में आयोजित द्वितीय बैठक में मार्च से मई 2022 के बीच नियुक्त 572 प्रकरणों का परीक्षण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्राध्यापकों के मामलों पर विचार किया गया, इसमें 497 सहायक प्राध्यापक मापदंडों में पात्र जिसमें से 39 दस्तावेज पूर्ण करने पर पात्र और 36 सहायक प्राध्यापक मापदंड में अपात्र होने पर समिति द्वारा परिवीक्षा अवधि समाप्त नहीं किये जाने की अनुशंसा की गई है.
इसी तरह जून–2022 से दिसम्बर–2022 में नियुक्त कुल 90 प्रकरणों का परीक्षण किया गया, जिसमें 68 सहायक प्राध्यापकों को सभी मापदण्डों में पात्र पाये जाने के कारण उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्ति के लिए समिति ने अनुशंसा की. इसमें 14 सहायक प्राध्यापक ऐसे हैं, जिनके प्रकरण में दस्तावेज अपूर्ण हैं, वे पूर्ति कर देंगे तो पात्र माने जायेंगे. इन्हे अभी परीक्षण में रखा गया है. 08 सहायक प्राध्यापक मापदण्ड में अपात्र पाये गये.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

