महासमुंद। जिले में आज शाम को आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा के पास छोटे-बड़े तीन दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए, जिससे मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आए तेज तूफान और आंधी के कारण कई पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़े। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुट गया। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने धीरे-धीरे मार्ग को साफ किया और यातायात को पुनः सुचारु रूप से चालू कराया।
देखें VIDEO
हालांकि, इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

