MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक नया सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके चलते अगले तीन दिन तक प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से मौसम का मिजाज बदलेगा। 9 अप्रैल तक तेज आंधी-बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में प्री-मानसून देखने को मिल रहा है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विदर्भ के पास बना चक्रवाती परिसंचरण के चलते कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश होने के आसार है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में सिस्टम का असर रहेगा।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी की बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट
भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, गुना, मंदसौर, मुरैना, मऊंगज, मैहर, भिंड, दमोह, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, शाजापुर, सागर, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, निवाड़ी, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और पन्ना जिले में आंधी और बारिश होने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

