आकाश श्रीवास्तव, नीमच। जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी के मामले में एक युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी गई।
टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार
दरअसल इंदौर के ‘डेली ऑटोडील’ शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हुए शाजापुर निवासी प्रकाश नायक को पकड़ने के लिए शोरूम मालिक ने कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के जरिए जाल बिछाया। जैसे ही युवक तय स्थान पर पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे तीन पुरुषों और तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया और कार के बारे में पूछताछ के बाद लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
तीन महिलाओं सहित छह आरोपी हिरासत में
सड़क पर खून से लथपथ तड़पते युवक को बचाने के बजाय लोग तमाशबीन बने रहे। पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और इंदौर की तीन महिलाओं सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया। घायल युवक ने अपनी प्रेमिका पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

