मथुरा। जिले के वृंदावन स्थित यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पंजाब के मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं से भरी नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर 32 लोग सवार थे और यह हादसा नदी में पड़े एक पीपे से टकराने के कारण हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
14 लोगों को बचाया गया
मथुरा कलेक्टर चंद प्रकाश सिंह ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबे 14 लोगों को अभी तक बचा लिया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और आर्मी के लोगों से भी मदद मांगी गई है। हादसे के शिकार हुए श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना रहने वाले बताए जाते हैं, जो वृदावंन में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
READ MORE: UP SIR Final List 2026 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक करें अपना नाम
सीएम योगी ने सिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

