बदायूं. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चलती कार में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा
बता दें कि घटना उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस वक्त घटी, जब पति-पत्नी इलाज कराकर लखनऊ से लौट रहे थे. इसी दौरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं निकलने के कुछ मिनटों में ही आग की लपटें उठने लगी. जिसके बाद युवक ने कार को सड़क किनारे लगाई और जैसे-तैसे कार से बाहर निकला. इस दौरान युवक ने कार के पीछे सीट पर सोई पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि वह उसे नहीं निकाल सका.
इसे भी पढ़ें- मौत की टक्कर : दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, काल के गाल में समाए दो युवक, दो घायल
पति की नजरों के सामने पत्नी जिंदा जल गई. हालांकि, पत्नी को बचाने के चक्कर में युवक का हाथ और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया. वहीं कार जलकर राख हो चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए भिजवाया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है. मृतका की पहचान प्रिया भारद्वाज के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. घटना के पीछे की वजह शार्टसर्किट को माना जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

