अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. सारनाथ पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मौके से 8-9 लड़कियां बरामद की गई है. साथ ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कियों को भी छुड़वाया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- जिंदा जल गई ‘जिंदगी’: चलती कार बनी आग का गोला, पति के नजरों के सामने जलकर पत्नी ने तोड़ा दम, हादसा जानकर दहल उठेगा दिल
बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना तालाब इलाके में एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने मौके से 8-9 लड़कियां बरामद की. साथ ही 2 नाबालिग लड़कियों को भी छुड़वाया. छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा
पुलिस के अनुसार, यह दंपति लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त था और क्षेत्र में गुप्त रूप से देह व्यापार का संचालन कर रहा था. ग्राहकों को व्हाट्सअप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर कस्टमर को बुलाया जाता था. हर कस्मटर से 3 से 4 हजार तक लिए जाते थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

