बरेली. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों की तरह सलूक किया. युवक ने पत्नी के हाथ-पैर बांधे और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसा दिया. इतना ही तीन तलाक देकर उसे घर से भी निकाल दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- फोन पर ‘हसीनाओं’ का सौदा: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मौके से 8-9 युवतियां बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
बता दें कि पूरा मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले युवक की शादी बिथरी चैनपुर इलाके की निवासी महिला के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक चला. उसके बाद पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ना शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि वह मायके गई थी, जहां से उसे पति लेकर आया और फिर विवाद करते हुए हाथ-पैर बांधकर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला.
इसे भी पढ़ें-शादी, सुहागरात और अनोखी शर्तः संबंध बनाने के बदले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रख दी बड़ी डिमांड, पूरा मामला जानकर घूम जाएगा माथा
वही जब महिला ने अपने पति की शिकायत ससुराल वालों से की तो उल्टा ससुरालवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई ऐसी कि उसकी पसली टूट गई. साथ ही शरीर के कई जगहों पर चोटें भी आई. उसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बातल कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

