शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Weather Update: अप्रैल महीना आधा बीतते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। धूप और तपिश से लोगों का दिन में निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन अब आसमान से आग बरसेगी जिससे तकलीफें और बढ़ने वाली हैं। दरअसल, मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है।
16 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली में लू चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है। 15 अप्रैल से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है लेकिन उसका असर नहीं होगा। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी।
रतलाम सबसे गर्म शहर
गर्मी का असर बढ़ते ही मौसम केंद्र ने बचाव की एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को 5 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानिए किस जिले में कितनी बढ़ी गर्मी?
खजुराहो में 40.4 डिग्री
धार, मंडला, नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री
दमोह, रीवा, टीकमगढ़ में 39.5 डिग्री
खरगोन में 39.2 डिग्री
रायसेन, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना और मलाजखंड में 39 डिग्री
बैतूल, सागर में 38.8 डिग्री
गुना-शाजापुर में 38.4 डिग्री
नौगांव में 38.2 डिग्री
खंडवा में 38.1 डिग्री
सिवनी, सीधी में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

