इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक गुड्स ट्रेन के LPG से भरे वैगन में लीकेज का पता चला। ट्रेन में कुल 32 वैगन थे, जो महाराष्ट्र के पनवेल से मध्यप्रदेश के जबलपुर की ओर जा रही थी। खंडवा जंक्शन पर लीकेज डिब्बा (वैगन) तत्काल कलेक्टर और SP के साथ रेलवे के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल और कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल आउटर के पास वैगन को तुरंत आइसोलेट किया गया।
13 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर के मस्तक पर शिवलिंग, डमरू और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार
अन्य वैगनों को सुरक्षित रवाना किया
लीकेज की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन, जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए। कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थिति को संभालने के लिए लीकेज वाले वैगन को तुरंत आइसोलेट किया गया, जबकि अन्य वैगनों को सुरक्षित रूप से जबलपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
MP Weather Update: आसमान से बरसेगी आग, दिन का तापमान 40 डिग्री के पार, हीट वेव की चेतावनी जारी
करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू और कंट्रोल ऑपरेशन चला
लीकेज को रोकने के लिए गीली बोरियों और बालू-रेत का इस्तेमाल किया गया। करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू और कंट्रोल ऑपरेशन चलता रहा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेनें प्रभावित हुईं। तकनीकी जांच के लिए पीथमपुर से एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है, जो वैगन की विस्तृत जांच करेगी। पूरे घटनाक्रम में राहत की बात ये रही कि बड़ा हादसा टल गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

