अमेठी. जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में मची चीख पुकार : ट्रैवलर ने तीन युवकों को रौंदा, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे
बता दें कि घटना मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाइवे पर कमलानगर बाजार के पास उस वक्त घटी, जब बाइक पर सवार होकर पति, पत्नी और बेटा कहीं जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में युवक की पत्नी, बेटा औऱ दूसरी बाइक पर सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
इसे भी पढ़ें- LDA का तोहफा: ‘अटल नगर योजना’ के तहत 630 फ्लैट्स रजिस्ट्रेश कल से, 1 और 2 BHK फ्लैट के लिए इतनी राशि करनी होगी जमा
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान पवन (28) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

