शशिकांत डिक्सेना, कटघोरा। कोरबा जिले से सरकारी रेस्टहाउस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। डीएसपीएम के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पीते नजर आए। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


बताया जा रहा है कि बी-टाइप वीआईपी रेस्टहाउस के एक कमरे में शराब की खाली बोतलें, चखना और पानी बिखरा हुआ मिला। वहीं रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर में बियर की बोतलें भी रखी हुई थीं।
जानकारी के अनुसार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे। उनसे मिलने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री देवांगनको सूचना दी कि वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब की महफिल जमा कर बैठे हैं।
सूचना मिलते ही मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उत्पादन कंपनी के एमडी एस.के. कटियार को फोन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था और अधिकारी नियम-कायदों को दरकिनार कर नशे की हालत में थे। फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी की अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
देखिये वीडियो-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

