Today’s Top News : रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी रायपुर में सोमवार को जनआक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकली यह रैली बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर इलाके में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय कविता दास के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवती रविवार रात अपने प्रेमी के घर मिलने गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उसी घर में फांसी लगा ली।
बिलासपुर। देश के अलग-अलग हिस्सों में चश्मा कंपनी Lenskart के ड्रेस कोड विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी विरोध की तस्वीरें सामने आईं, जहां भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्टोर्स पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई।
बीजापुर। भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंगेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से उठाया था। इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सोमवार को घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। जल्द ही ठेकेदार और मामले में संलिप्त इंजीनियर पर भी कार्रवाई हो सकती है।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
लोक उदय फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय रिफॉर्म यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन
रायपुर। लोकउदय फाउंडेशन द्वारा राजधानी के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय रिफार्म यूथ कांकलेव “मॉर्डन यूनाइटेड नेशन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वाद-विवाद के माध्यम से सशक्त बनाना, सामाजिक मुद्दों से जोड़ना तथा समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 320 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन भंसाली, यशवंत साहू, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, इवान स्मिथ एवं डॉ. देशांत सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक के रूप में रिफॉर्म टीम से चीफ एडवाइजर एडवोकेट अन्वेष मिश्रा, ऋषिता सिंह प्रेसिडेंट रिफॉर्म यूथ कॉनक्लेव, डायरेक्टर लोक उदय फाउंडेशन विशाल आनंद झा, सेक्रेटरी जनरल आरुष साहू, डायरेक्टर जनरल वैभव यादव, आर्यन मारवाह, निकिता साहू, देवेश नाग, अंश टंडन, अभिषेक, प्रथमेश एवं अन्य उपस्थित रहे। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने में सफल रहा।

महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP का प्रदर्शन, रायपुर में निकाली जनआक्रोश यात्रा, CM साय भी हुए शामिल
बड़ी खबर : कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, बाल-बाल बचे मजदूर
CG News : थाने में बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट, वीडियो वायरल होते ही ASI सस्पेंड, FIR भी दर्ज
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: तलवार और ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर किया हमला, 5 घायल, 2 की हालत गंभीर
वन्यजीवों के शिकार का पर्दाफाश: चिड़िया और गिलहरी के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
CG News : दो कारों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 6 लोग घायल
CG Accident News : रफ्तार का कहर… अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, 4 घायल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

