प्रमोद निर्मल, मानपुर। बस्तर से एक महिला नक्सली मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आत्मसमर्पण के लिए निकली है। मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेने वाली महिला नक्सली का नाम उर्मिला उर्फ टेटकी है, जो कांकेर और नारायणपुर जिले के सरहदी क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों के रावघाट एरिया कमेटी में पार्टी मेंबर पद पर कार्यरत थी। उक्त महिला नक्सली के साथियों ने एक के बाद एक कांकेर व अन्य जिलों में आत्मसमर्पण कर दिया है।

लल्लूराम डॉट कॉम के संपर्क में आई नक्सली उर्मिला
चूंकि यह महिला नक्सली मोहला-मानपुर जिले के मानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुंजाल की मूल निवासी है, ऐसे में अपने गृह जिले में आत्मसमर्पण करने की मंशा लेकर 28 वर्षीय माओवादी उर्मिला बिना हथियार के पैदल मानपुर क्षेत्र के लिए निकली थी। इस बीच उसका संपर्क मोहला-मानपुर जिले के लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता से हुआ। लल्लूराम की टीम ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस महिला नक्सली से जंगल पहुंचकर मुलाकात की। अब यह नक्सली हमारे संवाददाता के साथ जिला मुख्यालय मोहला के लिए निकली है, जो कल मोहला-मानपुर के पुलिस अधीक्षक के सामने विधिवत आत्मसमर्पण करेगी।
नक्सली उर्मिला को 15 साल पहले नाबालिग उम्र में ही उस दौर में इलाके में सक्रिय डीवीसीएम जंगू अपने साथ नक्सली बनाने के लिए ले गया था। तब से उर्मिला रावघाट एरिया कमेटी में बतौर पार्टी मेंबर सक्रिय रही। उर्मिला के मुताबिक डेढ़ माह पहले वह दुर्दांत नक्सली रूपी और चंदर के साथ भी मिली थी। रूपी हाल ही में कांकेर जिले में हुए मुठभेड़ में मारी गई, वहीं चंदर अभी भी तकरीबन एक दर्जन नक्सल कैडरों के साथ जंगल में सक्रिय घूम रहा है।
देखिये वीडियो-
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

