भारत के नक्शेकदम पर चलते हुए अब चीन ने भी अपने नागरिकों को ईरान से बाहर निकलने की सलाह दी है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। भारत के बाद अब चीन ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर उन्हें तुरंत ईरान छोड़ने या सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। दूतावासों की इन चेतावनियों ने युद्ध की आहट को और तेज कर दिया है।

ईरान में बढ़ते खतरे के बीच चीन ने नागरिकों को निकलने की सलाह दे दी है. इससे पहले भारत ने चेतावनी जारी कर दी थी. साफ किया गया है कि इस समय किसी भी चीनी नागरिक को ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए.

ईरान में लगातार बढ़ते जंग के खतरों के बीच अब चीन ने भी अपने नागरिकों के लिए बड़ी एडवाइजरी जारी की है. चीन ने अपने लोगों से कहा है कि वे जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें या सुरक्षित इलाकों में चले जाएं. इससे पहले भारत भी करीब 24 घंटे पहले अपने नागरिकों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी कर चुका है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे बने हुए हैं. मंत्रालय के अनुसार, भले ही हवाई क्षेत्र कुछ हद तक फिर से खोला गया है, लेकिन स्थिति अभी भी जटिल और अस्थिर बनी हुई है. चीन ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संवेदनशील जगहों से दूर रहें और अतिरिक्त सावधानी बरतें.

भारत ने भी इससे पहले अपने नागरिकों को ईरान जाने से बचने और वहां मौजूद लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की सलाह दी थी. दोनों देशों की तरफ से आई इन चेतावनियों ने इस बात को और गंभीर बना दिया है कि क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हैं.

चीन ने अपने लोगों को संवेदनशील और सैन्य ठिकानों से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही, नए लोगों को ईरान की यात्रा न करने के लिए कहा गया है। चीन का यह कदम बताता है कि बीजिंग को बड़े हमले का अंदेशा है।

ईरान के हवाई क्षेत्र का बार-बार बंद होना और देशों का अपने नागरिकों को वापस बुलाना, ये सामान्य संकेत नहीं हैं। हालांकि किसी भी देश ने आधिकारिक तौर पर युद्ध का एलान नहीं किया है, लेकिन सीमाओं पर बढ़ती सैन्य तैनाती और इजरायल के साथ बढ़ती तनातनी ‘दूसरे दौर की भीषण जंग’ की तरफ इशारा कर रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m