अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली टीएमसी Mahua Moitra ने आरोप लगाया है कि दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उनके साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उत्पीड़न हुआ है। महुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह आधिकारिक काम से संसदीय रक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई-719 में सीट 1F पर बैठी थीं। उनके मुताबिक, 4 से 6 लोग एक साथ विमान में चढ़े और उन्हें घूरते हुए विमान के पिछले हिस्से में चले गए। महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाए हैं।
महुआ मोइत्रा का आरोप है कि फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद और विमान का दरवाजा खुलने से पहले उन लोगों ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया और उसका वीडियो भी बनाया। उन्होंने कहा कि यह किसी तरह का नागरिकों का गुस्सा नहीं था, बल्कि सीधे तौर पर उत्पीड़न और सुरक्षा का उल्लंघन था।
इंडिगो और मंत्री से कार्रवाई की मांग
महुआ ने इंडिगो एयरलाइन से कहा कि वह अपने क्रू की रिपोर्ट सामने लाए, आरोपियों की पहचान करे और उन्हें ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डाले ताकि वे भविष्य में विमान यात्रा न कर सकें। उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से भी मामले में कार्रवाई की मांग की। महुआ ने कहा कि विमान के अंदर इस तरह की हरकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

