मुंबई के पायधुनी में तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में चार लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. जांच में खुलासा हुआ है कि चारों की मौत चूहे मारने की दवा में मौजूद जहर से हुई.
मुंबई में तरबूज खाने से परिवार के 4 लोगों की मौत के मामले में पुलिस को विसरा रिपोर्ट मिल गई है। विसरा रिपोर्ट के अनुसार तरबूज के अंदर केमिकल एनालिसिस के दौरान जिंक फॉस्फाइड मिला है।
चारों सदस्यों की विसरा रिपोर्ट आ गई है जिसमें तरबूज के अंदर केमिकल एनालिसिस के दौरान जिंक फॉस्फाइड ( चूहे मारने की दवा बनाने में उपयोग होता है) मिलने का जिक्र है। हालांकि तरबूज में जिंक फॉस्फाइड कहां से आया, यह पुलिस की जांच में सामने आएगा।
11 दिनों की जांच के बाद आखिरकार इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है. 26 तारीख को कुछ ही घंटों के भीतर डोकाडिया परिवार के चार लोगों की अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया था.
विसरा जांच के लिए मृतक के पेट के भीतर से सैंपल लिया जाता है। इससे यह साफ होता है कि मामला जहरीले पदार्थ से तो जुड़ा हुआ है या नहीं। मृतकों ने जिस तरबूज का सेवन किया था, विसरा जांच में तरबूज के अंदर जिंक फॉस्फाइड मिला है। इससे पहले मामले में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की प्राथमिक जांच में खाने में कोई भी हानिकारक पदार्थ नहीं मिला था।
आपको बताते चले कि यह मामला 26 अप्रैल को सामने आया, जब 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने डॉक्टरों को बताया था कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों पत्नी नसरीन (35) और बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) ने पहले बिरयानी खाई और फिर तरबूज। इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ी। बाद में चारों की मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू की।
परिवार के चारों सदस्यों को 26 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था.परिवार के सदस्यों के अनुसार पिछली रात तरबूज खाने के बाद सभी को उल्टी होने लगी थी. बताया जाता है कि इसके तुरंत बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में किसी भी आपराधिक साजिश या संदिग्ध गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

