Rajasthan News: राज्य सरकार प्रदेश भर में पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी करने में जुट गई है। इसके लिए जयपुर-जोधपुर सहित प्रदेश के 12 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के बोर्ड समय से पहले भंग करने की कवायद की जा रही है। राज्य चुनाव आयोग ने हाल ही में पत्र लिखकर सरकार से इन जिलों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा था।
इस पत्र के बाद सरकार संबंधित जिलों से जुड़े सरपंचों व जनप्रतिनिधियों से वन स्टेट वन इलेक्शन को लेकर चर्चा कर चुकी है। अगर वार्ता सफल रही ती जिन जिला परिषदों और पंचायत समितियों का कार्यकाल अभी बाकी है, उसे समाप्त कर एक साथ चुनाव कराए जा सकते हैं।

इन जिलों में फंसा पेंच
फिलहाल वन स्टेट वन इलेक्शन के लिए सबसे बड़ी अड़चन 12 जिलों (नाए जिलों को छोड़कर) की 12 जिला परिषद और करीब 135 पंचायत समितियां हैं, जिनका कार्यकाल बचा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस साल भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही में अगस्त-सितम्बर में कार्यकाल समाप्त होगा। अलवर और धौलपुर में अक्टूबर तथा बारां, करौली, कोटा और श्रीगंगानगर में नवंबर-दिसम्बर में कार्यकाल पूरा होगा। वहीं जिन 21 जिलों (पुराने) में कार्यकाल पूरा हो चुका है। इनमें जैसलमेर, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालौर, झालावाड़, झुंझुंन्, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक की करीब 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
वन स्टेट वन इलेक्शन के लिए करने होंगे ये दोकाम
फॉर्मला लागू करने के लिए सबसे पहले 12 जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव कार्यकाल समाप्ति से पहले कराने होंगे। सरकार नगरीय निकाय और पंचायतीराज के चुने हुए बोर्ड को 6 महीने पहले भंग कर सकती है। सरकार ऐसा नहीं करती है तो फॉर्मूला फेल हो सकता है। आयोग ने 60 हजार ईवीएम की व्यवस्था कर ली है, जिसमें हरियाणा से 40 हजार और मध्यप्रदेश से दस हजार ईवीएम मिल गई हैं। आयोग के पास खुद की 10 हजार ईवीएम हैं तो वहीं प्रदेशभर में 60 हजार बूथ हैं। वहीं सूत्र के अनुसार वार्ड पंच और सरपंचों के चुनाव बैलेट बॉक्स से कराए जा सकते हैं। इसके लिए एक लाख बैलेट बॉक्स गुजरात से मंगाए जा रहे हैं। आयोग के पास पहले से 1 लाख बैलेट बॉक्स हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत
- CG Morning News : सुशासन तिहार जवाबदेह शासन का रिपोर्ट कार्ड : BJP… NEET UG 2026 परीक्षा आज… महंगाई के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन… रायपुर IPL मैचों की आज से मिलेगी टिकट… राजधानी में आज सिंगर परेश पहुजा… पढ़ें और भी खबरें
- Delhi Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिली राहत, इधर मौसम विभाग का भी येलो अलर्ट
- MP Morning News: इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन, NEET UG परीक्षा आज, फिर महंगी हुई बिजली, जानें क्या कुछ रहेगा खास
- Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में बड़ा उलटफेर, कहीं झुलसाती गर्मी तो कहीं आंधी-पानी का खतरा
