बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डोकलाम का मुद्दा उठाया तो जमकर हंगामा मच गया. पहले दोपहर तीन बजे फिर शाम चार बजे तक सदन को स्थगित किया गया था और अब मंगलवार को दोपहर 12 बजे कर स्थगित कर दिया गया है. कांग्रेस का आरोप है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राहुल को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस की मांग कर रही है.
‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है’
राहुल गांधी ने सदन में कहा, ‘मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. मुझे बस 2-3 लाइन बोलनी हैं. यह नेशनल सिक्योरिटी का मामला है. ये पूर्व आर्मी चीफ के शब्द हैं और यह राजनाथ सिंह जी और PM मोदी के साथ उनकी बातचीत है. मैं बस इतना कह रहा हूं कि मैं सदन में कहना चाहता हूं कि आर्मी चीफ (पूर्व) ने क्या लिखा है और राजनाथ सिंह और PM मोदी ने उन्हें क्या ऑर्डर दिए हैं.’
मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को प्रकाशित नहीं होने दिया जा रहा
राहुल ने कहा कि यह पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की बात है. यह वही है जो आर्मी चीफ ने अपनी किताब में लिखा है. उस किताब को प्रकाशित होने की अनुमति नहीं दी जा रही है. वह लंबित पड़ी है. यह आर्मी चीफ का दृष्टिकोण है. उनका नजरिया है. सवाल यह है कि वे आर्मी चीफ से इतने डरे हुए क्यों हैं. वे इस बात से क्यों डर रहे हैं कि आर्मी चीफ ने क्या लिखा है. लोग इससे सीखेंगे. निश्चित रूप से वे प्रधानमंत्री के बारे में भी कुछ सीखेंगे. वे राजनाथ सिंह के बारे में भी कुछ जानेंगे. लेकिन वे सेना के बारे में भी सच्चाई जानेंगे. और यह भी जानेंगे कि सेना को किस तरह निराश किया गया. यह देश के राजनीतिक नेतृत्व द्वारा किया गया.
किताब से सच्चाई सामने आ जाएगी, वे लोग डरे हुए…
उन्होंने कहा, मैं यही कहने की कोशिश कर रहा हूं कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह के बारे में साफ़-साफ लिखा है. यह बात एक आर्टिकल में आई है. मैं उसी आर्टिकल को कोट कर रहा हूं. लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैंने यह लिखा है. पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने यह किताब लिखी है. वे लोग डरे हुए हैं. क्योंकि अगर यह किताब सामने आ गई, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की असली सच्चाई लोगों को पता चल जाएगी. लोगों को यह भी पता चल जाएगा कि जब चीन हमारे सामने खड़ा था और आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच की छाती का क्या हुआ था.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


