Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 फरवरी 2026) की खबरों में 2026 के पहले 27 दिनों में दिल्ली से 807 लोग लापता; दिल्लीवालों ने एक साल में गंवाए 1271 करोड़ रुपये; दिल्ली के 13 स्टेशन होंगे हाईटेक; यमुना पर नया पुल प्रस्तावित प्रमुख रहा।

1.  2026 के पहले 27 दिनों में दिल्ली से 807 लोग लापता

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में लापता लोगों के मामले चिंता बढ़ाने वाले सामने आए हैं. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल के पहले 27 दिनों में ही 807 लोग लापता दर्ज किए गए. इनमें से 235 लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं. इन मामलों में बच्चों की संख्या भी काफी ज्यादा है, जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं.

पढ़े पूरी खबर….

2. दिल्लीवालों ने एक साल में गंवाए 1271 करोड़ रुपये

अगर आप भी ऑनलाइन लेन-देन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी साबित हो सकती है। राजधानी दिल्ली में साइबर क्राइम के मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं कि पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2015 में ऑनलाइन ठगी का कुल आंकड़ा 6.3 करोड़ रुपये था, जबकि 2025 में यह बढ़कर 1271 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, यानी लगभग 190 गुना वृद्धि दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल लेन-देन और मोबाइल बैंकिंग के बढ़ते प्रयोग के साथ-साथ सुरक्षा उपायों की कमी, साइबर ठगों के लिए अवसर पैदा कर रही है। पुलिस और साइबर सेल ने नागरिकों से सावधानी बरतने, OTP या बैंक डिटेल्स साझा न करने और सिर्फ भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन करने की अपील की है।

पढ़े पूरी खबर….

3. दिल्ली के 13 स्टेशन होंगे हाईटेक

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस वर्ष दिल्ली डिवीजन को 118 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है। राजधानी में अमृत भारत योजना के तहत 13 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य चल रहा है, जिसमें बजट से मिली यह राशि अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही इस वर्ष दिल्ली को दो बड़ी रेलवे परियोजनाएं भी मिलने जा रही हैं। इनमें बिजवासन रेलवे स्टेशन का विकास और यमुना नदी पर बन रहा नया लोहे का रेलवे पुल शामिल है, जिससे यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल नेटवर्क की क्षमता भी बढ़ेगी।

पढ़े पूरी खबर….

4. यमुना पर नया पुल प्रस्तावित

दिल्ली सरकार यमुना नदी पर एक नया पुल बनाने पर विचार कर रही है, जिसे सिग्नेचर ब्रिज के पास विकसित किया जा सकता है। यह प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है और इस पर संबंधित विभागों के बीच चर्चा चल रही है। इसके निर्माण से शहर के पूर्वी इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार सिग्नेचर ब्रिज के पास नया पुल बनाने या फिर पुराने लोहे के पुल (लोहा पुल) को बदलने के विकल्पों पर विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य ट्रैफिक जाम को कम करना और राजधानी के पूर्वी हिस्सों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है।

पढ़े पूरी खबर….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मंडावली में अतिक्रमण पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्तः दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) ने मंडावली इलाके में अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अमित बंसल(Amt Bansal) की बेंच ने हालिया सुनवाई में MCD और लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिया कि वे अतिक्रमण हटाने को लेकर की गई कार्रवाई पर चार हफ्तों के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली खेल महाकुंभ 2026: दिल्ली में 13 फरवरी से खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन शुरू होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) करेंगी। इस महाकुंभ में सात प्रकार के खेलों में करीब 20,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दिल्ली के खेल और युवा विभाग के मंत्री आशीष सूद ने बताया कि पहले की सरकारों ने खेल और खिलाड़ियों को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं दिया। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।” इस इवेंट के लिए विशेष मैस्कॉट भी लॉन्च किया गया है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m