Rajasthan News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं बोर्ड की दो विषयों की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी को होने वाली कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिकल परीक्षा तथा 24 फरवरी की चित्रकला परीक्षा अब सुबह की बजाय दोपहर की पाली में कराई जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तय थीं, लेकिन अब इनका समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। बोर्ड सचिव ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर इसकी पुष्टि की है।

समय बदलने की मुख्य वजह परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीकरण सामने आना बताया गया है। बोर्ड की जांच में पाया गया कि कई स्कूलों ने अपनी वास्तविक क्षमता से अधिक स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट दिखाया। 17 फरवरी की परीक्षा को लेकर 140 से ज्यादा स्कूलों में ओवरलोड की स्थिति मिली, जबकि 24 फरवरी की परीक्षा में 450 से अधिक स्कूल प्रभावित पाए गए। शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने समीक्षा कर समय बदलने का फैसला लिया।
इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 10 लाख 68 हजार 610 परीक्षार्थी हैं, जबकि 12वीं, वरिष्ठ उपाध्याय और अन्य वर्गों के हजारों छात्र भी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के संचालन के लिए प्रदेशभर में 6193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अपहरण, हैवानियत और हवालातः किशोरी को किडनैप कर रेप करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
- Bihar Top News 06 february 2026: दुल्हन की तरह सजा पटना, छात्र ने मारी खुद को गोली, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जनसुराज को फटकार, ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- पत्नी को परेशान कर रहा था युवक, पति ने उतारा मौत के घाट, हत्या को आत्महत्या का दिया रूप
- चारधाम यात्रा यातायात व्यवस्था पर धामी सरकार का फोकस, मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना के लिए 7 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत
- गोपालगंज में भीषण हादसा, नौसिखिए ने दौड़ाई स्कूल बस, झोपड़ी में सो रहे दो मासूमों को कुचला, गांव में मातम

