Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बार-बार दिल्ली जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने प्रतिक्रिया दी। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट-2026 पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं, प्रदेश के लिए कोई न कोई योजना या लाभ लेकर लौटते हैं।

पाटिल शनिवार को जयपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बजट में आम लोगों के हित, किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग, व्यापार और उद्योग से जुड़े प्रावधानों पर भी विस्तार से बात की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर उनका स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मुलाकात में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा अक्सर तंज कसते रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना रहा है कि राज्य के फैसले दिल्ली में तय होते हैं।
पाटिल ने कहा कि अभी देश में सबसे कम पानी राजस्थान में है, लेकिन आने वाले समय में स्थिति बदलेगी। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री की कोशिशों का असर दिखेगा और राज्य को पानी से जुड़ी बड़ी योजनाओं का फायदा मिलेगा।
यह मुद्दा पिछले साल बजट सत्र में विधानसभा में भी उठा था। तब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा था कि वे दिल्ली इसलिए जाते हैं ताकि केंद्र से राज्य के लिए संसाधन और योजनाएं ला सकें, जबकि विपक्षी नेता सिर्फ शिकायत करने जाता है।
पढ़ें ये खबरें
- MD ड्रग्स की फैक्ट्री पर छापा: 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने दी दबिश, नदी के रास्ते पहुंची टीम
- सड़क पर दौड़ी मौतः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामा-भांजे की उखड़ी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग
- बिलासपुर हाई कोर्ट ने जी.पी.एफ. वसूली मामले में रिटायर लेक्चरर को दी राहत, महालेखाकार के आदेश को किया रद्द
- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र बना जनसमस्याओं के समाधान का मंच, आम जनता और कार्यकर्ताओं से मंत्री कर रहे सीधे संवाद, जानिए मंत्रियों का निर्धारित कार्यक्रम
- किशनगंज में न्याय की जीत, हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद और 50 हजार का जुर्माना

