Rajasthan News: कोटा के महावीर नगर इलाके में एक ज्वेलर्स कारखाने में हुई करोड़ों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पश्चिम बंगाल से आकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी इमरान मलिक और साजिशकर्ता कुरबानी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर कोटा लाया गया है।

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस पूरी चोरी की पटकथा आरोपी कुरबानी मंडल ने लिखी थी। कुरबानी पहले पीड़ित ज्वेलर्स कपिल सोनी के यहाँ कारीगर के रूप में काम कर चुका था, इसलिए उसे कारखाने की सुरक्षा और तिजोरी की सटीक जानकारी थी। बंगाल लौटने के बाद आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी की योजना बनाई।
इमरान को बनाया मोहरा
योजना के तहत कुरबानी ने खुद कोटा आने के बजाय इमरान मलिक को ‘शेख जहांगीर’ नामक एक अन्य व्यक्ति के जरिए कपिल सोनी के कारखाने में काम दिलाने के लिए भेजा। इमरान ने वहां कारीगरी शुरू की और धीरे-धीरे मालिक का भरोसा जीत लिया। जैसे ही उसे तिजोरी तक पहुँचने का मौका मिला, उसने करीब 796 ग्राम सोना (बाजार मूल्य लगभग ₹1 करोड़) पार कर दिया और फरार हो गया।
पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गए थे। कोटा पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से लोकेशन ट्रेस की। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से दोनों को दबोच लिया गया। कोटा पुलिस की एक टीम उन्हें वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को कोटा पहुंची।
बरामदगी की कोशिशें जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए सोने की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, इस नेटवर्क में शामिल अन्य बिचौलियों और मास्टरमाइंड के सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- पॉवर सेंटर: चर्चा में आईजी साहब… स्पष्टीकरण … एफआईआर… जंगलराज… कलेक्टर के नाम पर वसूली… मौसम… – आशीष तिवारी
- ऑपरेशन साइहॉक 3.0: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दिन में 6,500 से ज्यादा साइबर जालसाजों पर शिकंजा
- Bilaspur News Update : ऐप डाउनलोड किया तो उड़ गए 4.11 लाख रुपए… स्पा सेंटर की संचालिका मैनेजर पर मामला दर्ज… ब्लैकमेलिंग से त्रस्त दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी, प्रेमी गिरफ्तार
- कटिहार में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- छिंदवाड़ा में अतिक्रमण हटाने गई राजस्व-पुलिस टीम पर हमला: ग्रामीणों ने किया पथराव, 12 पर केस दर्ज

