Rajasthan News: मुहाना मोड़ पर टूटी पुलिया के पास रात में सो रहे लोहार परिवार पर लोहे के ढाई किलो के हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर कान-नाक-गले के जेवर लूटने की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घुमंतू जाति के खानाबदोश मक्कू उर्फ फौजी (32) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी छैमार गैंग का सक्रिय सदस्य है और पूर्व में मध्यप्रदेश में ऐसी ही वारदात में ग्वालियर जेल में बंद रह चुका है। आरोपी ने 4 फरवरी की रात करीब 2 बजे सोहनलाल लोहार और उसका परिवार लोहे की दुकान खोलकर सो रहा था। तभी ढाई किलो के हथौड़े से सोहनलाल, उनकी पत्नी और बेटी के सिर पर कई वार किए। इसके बाद मां-बेटी के कान, नाक और गले से सोने के लोंग, बाली व अन्य जेवर लेकर भाग गया। तीनों घायलों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। पति-पत्नी का उपचार जारी है, जबकि बेटी को छुट्टी मिल चुकी है।
डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां खून से सने बिस्तर और हथौड़ा बरामद हुआ। टीम ने रेलवे लाइन के नजदीक सूनसान इलाकों, झुग्गी-झोपड़ी और डेरों में तलाश की। इस दौरान सीएसटी टीम के इंचार्ज सुनील कुमार नगरवाल व हैड कांस्टेबल नरेन्द्र की टीम को आरोपी के बारे में पता चला। टीम ने सवाई माधोपुर पुलिया के पास मक्कू उर्फ फौजी को दबोच लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसमें वह चोटिल हो गया। रात 1 से 3 बजे के बीच हमला करती हैं गैंग छैमार गैंग के सदस्य डेरे-तंबू में सूनसान जगहों पर रहते हैं। ये शिकार चिह्नित करने के बाद रात 1 से 3 बजे के बीच डंडे या लोहे की भारी वस्तु से अचानक हमला करते हैं। गैंग मोबाइल नहीं रखती, नाम बदलकर रहती है। वारदात के बाद सामान समेटकर फरार हो जाती है। मक्कू शिवपुरी (एमपी) पहले ऐसी वारदात में जेल जा चुका था। जमानत के बाद सांगानेर रेलवे स्टेशन के पास डेरे में रहकर जयपुर में सक्रिय हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- लक्ष्य मार्च 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक, नक्सल नेटवर्क तोड़ने के साथ नक्सली सरेंडर और गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर हुई चर्चा…
- वकील पिताबस पांडा हत्याकांड : जेल में पूर्व विधायक बिक्रम पांडा के सीने में उठा दर्द, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती
- खटीमा मेरे लिए कोई विधानसभा सीट नहीं बल्कि ये मेरा घर है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी पहचान है- सीएम धामी
- सोने के बढ़ते भाव के बीच कैमूर में बड़ी वारदात, अस्पताल गई महिला के घर से लाखों के आभूषण गायब, जांच में जुटी पुलिस
- सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी धामी सरकार, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के जरिए लोगों की शिकायतों का हो रहा निराकरण

