Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चांदपोल सर्किल क्षेत्र में रविवार को उस समय भारी तनाव व्याप्त हो गया, जब एक दरगाह की छत निर्माण को लेकर दो समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए। हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा निर्माण कार्य को लैंड जिहाद बताए जाने के बाद मौके पर जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। स्थिति को बिगड़ते देख भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

विधायक बालमुकुंद आचार्य का लैंड जिहाद का आरोप
विवाद की शुरुआत तब हुई जब विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य रुकवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी सब्जी मंडी परिसर में स्थित एक पुराने 4×4 फीट के ढांचे को अवैध रूप से 400 गज में फैलाने की कोशिश की जा रही है। विधायक ने इसे ‘लैंड जिहाद’ करार देते हुए कहा कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमीन कागजी का पलटवार: विधायक निधि से मंजूर है कार्य
हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अमीन कागजी भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बालमुकुंद आचार्य के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि निर्माण पूरी तरह वैध है।
नगर निगम की अनुमति
निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मियों ने जयपुर नगर निगम द्वारा जारी मंजूरी के आदेश दिखाए। विधायक कागजी ने बताया कि इस कार्य के लिए विधायक निधि से 20 लाख रुपये जारी किए गए थे, जिसके वर्क ऑर्डर और वित्तीय स्वीकृति के दस्तावेज मौजूद हैं।
पुलिस कमिश्नरेट पहुंचा मामला
मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, लेकिन सियासी पारा अभी भी चढ़ा हुआ है। विधायक अमीन कागजी और आदर्श नगर विधायक रफीक खान इस मामले की शिकायत दर्ज कराने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। उन्होंने बालमुकुंद आचार्य पर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
पढ़ें ये खबरें
- Share Market Trend : ट्रेड डील से बाजार में भर सकता है जोश, जानिए निफ्टी-सेंसेक्स का कैसा होगा भविष्य ?
- AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, बेरोज़गारी का स्तर होगा अभूतपूर्व, एक्सपर्ट की चेतावनी
- ऐसी क्या वजह थी? खुद को खत्म करने चली 19 साल की लड़की, डीजल डालकर किया आग के हवाले, 55 प्रतिशत झुलसी
- Sports News Update : ICC T20 WC में तीसरे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले… बॉक्सम एलीट चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा… मध्यस्थता करने पाकिस्तान पहुंचे ICC अधिकारी… पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड टीम… डेविस कप में भारत ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया
- Durg-Bhilai News Update: 40 हजार लोगों ने देखा मैत्रीबाग का फ्लावर शो… लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत… भूमि व मकान सौदे के नाम पर 31 लाख की ठगी… इडली-डोसा बेचने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार…

