Rajasthan News: राजधानी के करधनी थाना इलाके में शुक्रवार रात फिल्मी अंदाज में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तनिष्का स्टोर नामक फैंसी दुकान में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, दुकानदार की बहादुरी और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी के आगे बदमाशों के मंसूबे पस्त हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका सीसीटीवी फुटेज रविवार को वायरल हो गया।

कस्टमर बनकर आए, फिर निकाला चाकू
डीसीपी (पश्चिम) हनुमान प्रसाद के मुताबिक, गोविंदपुरा निवासी योगेंद्र प्रसाद शर्मा (49) रात करीब 9:45 बजे अपनी दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक मास्क लगाकर आए। बदमाशों ने पहले कुछ सामान खरीदा और बिल भी चुकाया ताकि शक न हो। जैसे ही योगेंद्र ने दोबारा सामान दिखाने के लिए मुड़े, एक बदमाश ने उनके बाल पकड़ लिए और आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया।
जैकेट ने बचाई जान, शोर से घबराए लुटेरे
दूसरे बदमाश ने चाकू निकालकर योगेंद्र पर वार किया, जिससे उनकी जैकेट कट गई, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की और मुंह दबाने का प्रयास किया। जब दुकानदार ने शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर गलियों में भागने लगे।
मुंबई से आए यूपी के लुटेरे, जनता ने दबोचा
शोर सुनकर जमा हुए स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौवाब खान (सिद्धार्थनगर, यूपी) और अपकान हसन (बिजनौर, यूपी) के रूप में हुई है। ये दोनों फिलहाल मुंबई के पालघर में रह रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो चाकू और मिर्च पाउडर का पैकेट बरामद किया है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने…’, बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, किसान विरोधी बताते हुए जो कहा…
- क्या राहुल का भी होगा उद्धव जैसा हाल ! महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने गांधी परिवार के ‘युवराज’ को लेकर कहा – “कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी”
- एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
- कैप्टन अभिमन्यु भाईचारा स्नेह मिलन में क्या बोल गए? समाज, नेतृत्व और युवा शक्ति पर बोले कैप्टन अभिमन्यु, एकता और सही दिशा पर दिया जोर
- MLC उपचुनाव: 9 महीने जेल में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पर JDU ने खेला दांव, भोजपुर-बक्सर के रण में राजद से होगी कांटे की जंग
