Rajasthan News: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई 5 विभिन्न भर्तियों के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 5 में से 3 प्रमुख भर्तियों में आवेदकों की संख्या 3 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन करें, क्योंकि किसी भी स्थिति में आवेदन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

तीन भर्तियों के लिए 11 फरवरी आखिरी मौका
बोर्ड की तीन महत्वपूर्ण भर्तियों वनपाल, पर्यवेक्षक (महिला) और कृषि पर्यवेक्षक के लिए आवेदन करने के लिए अब केवल 3 दिन का समय शेष है। इन पदों के लिए 11 फरवरी तक ही पोर्टल खुला रहेगा। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, वनपाल भर्ती के लिए युवाओं में सबसे ज्यादा होड़ है, जिसमें 3.14 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जगदलपुर से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – बस्तर पंडूम में लोगों की रही रिकॉर्ड भागीदारी, बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर
- कोर्ट के आदेश पर मकान कुर्क करने पहुंची बैंक की टीम, परेशान होकर शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या
- गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : उरला से आगरा-नोएडा तक फैला गांजा सिंडिकेट ध्वस्त, 24 घंटे में 14 तस्कर गिरफ्तार
- क्या सोचा था बच जाओगे! पुलिस ने 2.5 करोड़ का गांजा किया जब्त, जानिए आखिर कहां से आ रही थी नशे की खेप…
- जिस आतंकी ने राम मंदिर को उड़ाने की दी थी धमकी, फरीदाबाद जेल में हुई उसकी निर्मम हत्या : एक ही बैरक में थे हमलावर और अब्दुल


