शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है। अगले दो दिन यानी 10 और 11 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहेगा, जिससे दिन में अच्छी धूप निकलेगी और मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, रात और सुबह के समय ठंड बरकरार रहेगी, खासकर पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण।
READ MORE: MP Morning News: एमपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, होली पर रानी कमलापति–दानापुर के बीच चलेगी 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
प्रदेश में अभी भी कई जगहों पर ठंड का असर है। 13 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे है। कटनी का करंदी सबसे ठंडा रहा, जबकि भोपाल सबसे ठंडा बड़ा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहरों में दिन काफी गर्म महसूस हो रहा है, लेकिन रातें अभी भी सर्द हैं।
READ MORE: 10 फरवरी महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 15 फरवरी के बीच एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी और ठंडी हवाएं लौटेंगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


