Rajasthan News: कोटा का नया औद्योगिक क्षेत्र अब शंभूपुरा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रीको ने पिछले दिनों केडीए से जमीन मांगी थी। केडीए ने शंभूपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास ही बन रही एयरोसिटी के सैकंड फेज में पीली की खान व रामपुरिया गांव की 659 बीघा जमीन रीको को दिखाई थी, जो उन्हें पसंद आ गई।

राज्य सरकार से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिलते ही रीको ने शुक्रवार को 428 करोड़ रुपए का चेक केडीए को जमा करवा दिया। अब इस जमीन का आवंटन रीको उद्योगों को करेगा।
वर्तमान में रीको को जमीन की और केडीए को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इस सौदे से दोनों की जरुरतें पूरी हो गई। केडीए कसार व मंडाना क्षेत्र में रीको को और भी जमीन देगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
केडीए सचिव मुकेश चौधरी के अनुसार एयरोसिटी को दो फेज में तैयार किया जा रहा है। नए बन रहे एयरपोर्ट से सटी जमीन पर एयरोसिटी फर्स्ट होगी, जिसे केडीए द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें कॉर्पोरेट ऑफिस, मॉल, मार्केट, सरकारी ऑफिस, कालोनियां आदि विकसित की जाएगी। रीको के पास कई उद्योगों के लिए प्रस्ताव है, जिसके लिए जमीन की जरुरत थी। रानपुर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र फुल होने के बाद अब इस क्षेत्र में उद्योग, रिसॉर्ट के लिए जमीन दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- पटना IGIMS में जांच पर उठे सवाल, दो कमेटियां, हफ्तों का वक्त, फिर भी नतीजा नहीं, चुप्पी साधकर बैठीं समितियां
- सतना में कुपोषण से मासूम की मौत: जुड़वां भाई की हालत गंभीर, झोलाछाप डॉक्टर पर FIR-क्लीनिक सील
- हरियाणा में वाहन रजिस्ट्रेशन गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन: अंबाला केस के बाद पूरे राज्य में जांच के आदेश
- छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, बिना अनुमति किसी संगठन के कार्यक्रम में नहीं हो सकेंगे शामिल, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
- West Bengal VIP Seat: बंगाल की वीआईपी सीटों का कैसा है हाल? भवानीपुर से नंदीग्राम तक इन हॉट सीटों पर ज़बरदस्त मुकाबला
