Rajasthan News: राजस्थान में रेलवे की प्रीमियम सेवा वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रीभार में भारी कमी को देखते हुए उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा कैंट के बीच चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 14 और 15 फरवरी 2026 से बंद करने का निर्णय लिया है।

हालांकि दो रूटों पर वंदे भारत बंद होने से जयपुर और आगरा जाने वाले यात्रियों को झटका लगा है, लेकिन रेलवे ने रणनीतिक रूप से इसे उदयपुर-अहमदाबाद (असारवा) रूट पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस बदलाव से राजस्थान और गुजरात के बीच व्यापारिक और पर्यटन कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जहां यात्रियों की मांग तुलनात्मक रूप से अधिक है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 20981/82 (उदयपुर-आगरा कैंट) 15 फरवरी से और ट्रेन संख्या 20979/80 (उदयपुर-जयपुर) 14 फरवरी से पटरी पर नहीं दिखेगी। लंबे समय से इन ट्रेनों में सीटें खाली जा रही थीं, जबकि इसी रूट की अन्य साधारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी। इसी असंतुलन को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों को अधिक मांग वाले रूट्स पर भेजने का फैसला किया है।
रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की मांग को देखते हुए उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। जो उदयपुर से सुबह 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी। वापसी में असारवा से शाम 17.45 बजे चलकर रात 10 बजे उदयपुर लौटेगी। यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहरेगी।
जिन यात्रियों ने बंद होने वाली ट्रेनों में एडवांस बुकिंग करा ली है, उन्हें रिफंड प्रक्रिया या वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी रेलवे द्वारा एसएमएस के जरिए दी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि में व्रत के लिए बनाएं शकरकंद की खीर, यहां जाने स्वादिष्ट रेसिपी …
- ‘किताब’ बनी काल: मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों के खून से लाल हुई सड़क, मंजर देख चीख पड़े लोग
- सेंट्रल जेल में कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, नाबालिग से दुष्कर्म का लगा था आरोप, मां बोली- 8 दिन पहले ही तो..
- बरहामपुर के एक्साइज डिपार्टमेंट के ASI युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार
- ICC T20 World Cup 2026: लगातार दो हार का दर्द झेल चुकी अफगानिस्तान पर टूटा दुखों का पहाड़, टीम के अहम सदस्य को आया हार्ट अटैक

