Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के नाम से जान से मारने और रंगदारी की धमकी मिली है। आरोपी ने विदेशी UK के नंबर से वॉयस नोट भेजकर फाइनेंशियल मदद (रंगदारी) की मांग करते हुए कल तक का समय दिया है।

विजय सिंह पलाड़ा को यह धमकी भरा वॉयस नोट शुक्रवार रात 9:15 बजे प्राप्त हुआ था। आरोपी ने अपना नाम राहुल फतेहपुर बताया और दावा किया कि वह रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का खास है। मैसेज में साफ तौर पर कहा गया कि भाईचारे वाली बात है, ग्रुप की फाइनेंशियल मदद करो। शनिवार दोपहर जब उसी नंबर से दोबारा मिसकॉल आया, तब विजय सिंह ने वॉयस नोट सुना और पुलिस को सूचित किया।

विजय सिंह पलाड़ा वर्तमान में कुचामन सिटी पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समिति संघ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हैं। उनकी पत्नी पलाड़ा गांव की सरपंच हैं। घटना के समय वे जयपुर में थे और उन्होंने डीडवाना एसपी व कुचामन एएसपी को मामले की जानकारी दी है।
विजय सिंह पलाड़ा शनिवार देर रात तक कुचामन पहुंचकर औपचारिक मामला दर्ज करवाएंगे। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से वॉयस नोट के ओरिजिन और आरोपी राहुल फतेहपुर की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने गेस्ट हाउसों का किया व्यापक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करें
- Rajasthan News: RGHS घोटाले में सीकर के 7 डॉक्टरों पर गिरी गाज, करोड़ों की वसूली!
- पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाय भारत का राष्ट्र गान ! शहबाज सरकार का चढ़ा पारा, चार स्टूडेंट्स को कॉलेज से निकाला
- Rajasthan News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझी! विसरा रिपोर्ट और पुलिस कमिश्नर के खुलासे ने चौंकाया
- जमुई के श्रीकृष्ण स्टेडियम में 200 पहलवानों ने दिखाया दम, सम्राट चौधरी बोले- खेल का हब बनेगा बिहार

