Rajasthan News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार दोपहर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। दिल्ली से जयपुर पहुंची एक महिला पैसेंजर पर अराइवल गेट के बाहर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने महिला के पैर पर इतनी बुरी तरह काटा कि वह लहूलुहान हो गई और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। जयपुर एयरपोर्ट जैसे साइलेंट जोन और हाई-सिक्योरिटी एरिया में घटी ये घटना अपने आप में बड़ा सवाल है।

अराइवल गेट के बाहर हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2.20 बजे महिला पैसेंजर दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से उतरकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी। तभी अराइवल एरिया के गेट के पास मौजूद एक कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य यात्रियों और स्टाफ ने तुरंत महिला को संभाला और एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
अस्पताल में भर्ती, मैनेजमेंट की सफाई
एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने आनन-फानन में महिला को पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मैनेजमेंट का दावा है कि कुत्ते का पहले ही टीकाकरण (Vaccination) किया जा चुका था, इसलिए रेबीज जैसी खतरे की बात नहीं है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन
जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्तों का आतंक पुराना है। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने परिसर की फेंसिंग करवाई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार, कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ना अनिवार्य है। इसी पेच की वजह से एयरपोर्ट परिसर आवारा कुत्तों से मुक्त नहीं हो पा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ऑपरेशन साइबर कवच : Cyber Crime के नेटवर्क को खत्म करने ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
- उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस की बिगड़ी तबीयत, तीन दिन से अस्पताल में है भर्ती, इलाज जारी
- IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे, बारिश के चलते मुकाबला रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा? ये है ICC का नियम
- प्राचीन विष्णु मूर्ति खंडित मामले में 2 आरोपी गिरफ्तारः चोरी की नियत से घुसे थे मंदिर में
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: दोपहर 2 बजे तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मंदिर के शिखर की बदली गई धर्म ध्वजा

